
गाजियाबाद/- जापान में आयोजित एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में पहली बार चौथे नंबर पर आने वाली भारतीय सॉफ्टबॉल टीम के खिलाड़ियों के भारत लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गाजियाबाद के खिलाड़ी संजीत हुन का गाजियाबाद व मुरादनगर में लोगों ने भव्य स्वागत किया और उन्हे इस जीत की बधाई दी। यहां बता दें कि संजीत हुन दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन का खिलाड़ी है।

शनिवार को संजीत हुन के गाजियाबाद लौटने पर उनके कोच पंकज सिंह ने उनके स्वागत में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जिसमें गाजियाबाद व मुरादनगर के खेल संगठनों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव त्यागी, उपाध्यक्ष सुबोध त्यागी एवं संस्था के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ शोभित त्यागी एवं जनपद के अनेकों अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश में सॉफ्टबॉल खेल एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।





More Stories
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पाॅजिटिव मीडिया परिवार के सदस्यों ने रक्तदान के साथ-साथ रक्तदान जागरूकता
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!