भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन बनी ब्रिटेन की होम मिनिस्टर, लिज ट्रस की कैबिनेट में अकेली महिला मंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन बनी ब्रिटेन की होम मिनिस्टर, लिज ट्रस की कैबिनेट में अकेली महिला मंत्री

-हिंदू-तमिल परिवार से हैं, जॉनसन सरकार में अटॉर्नी जनरल थीं

लंदन/- भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर नियुक्त की गई हैं। वह भारतीय मूल की इकलौती महिला मंत्री हैं जिन्हें ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में जगह दी है।
            पहले भी इस पद पर भारतीय मूल की महिला मंत्री थीं। बोरिस जॉनसन की सरकार में प्रीति पटेल होम मिनिस्ट्री संभाल रही थीं। उन्होंने लिज के च्ड बनते ही इस्तीफा दे दिया था। 42 साल की सुएला ब्रेवरमैन नए प्रधानमंत्री के चुनाव की शुरुआत में लिज ट्रस के खिलाफ थीं। दरअसल, च्ड की रेस में सुएला का भी नाम था, लेकिन रेस से बाहर होने के बाद उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया।

ब्रिटिश नागरिक हैं ब्रेवरमैन
बोरिस जॉनसन की सरकार में 42 साल की सुएला ब्रेवरमैन अटॉर्नी जनरल थीं। वे हिंदू-तमिल परिवार से हैं। हालांकि उनके पेरेंट्स केन्या और मॉरिशस से ब्रिटेन आए थे। सुएला का जन्म 3 अप्रैल 1980 में लंदन में ही हुआ। उनकी परवरिश वेंबले में हुई इसलिए उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।
             ब्रेवरमैन ने जुलाई में एक लीडरशिप कैंपेन के लॉन्च वीडियो में अपने माता-पिता के बारे में कहा था- वे ब्रिटेन से प्यार करते थे। उन्हें यहां उम्मीद दिखाई दी थी। उन्हें यहां सुरक्षा मिली। इस देश ने उन्हें मौका दिया। इसलिए मेरा पॉलिटिक्स में करियर बनाने का उद्देश्य साफ है। मैं इस देश में अवसर पैदा करने के लिए काम करूंगी।

ब्रेग्जिट के सपोर्ट में थीं
ठठब् की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेवरमैन को ब्रिटेन में शरण लेने वालों को रवांडा भेजने की सरकारी योजना का जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि इस योजना को काफी कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वह कंजर्वेटिव पार्टी के ब्रेग्जिट (यूरोप से ब्रिटेन के अलग होने) धड़े की समर्थक रहीं।

ट्रस की कैबिनेट में कौन-कौन?
ट्रस की शीर्ष टीम में थेरेसी कॉफे को उप प्रधानमंत्री और क्वासी क्वार्टेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है। जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय सौंपा गया है। वेंडी मॉर्टन को ट्रेजरी की संसदीय मंत्री नियुक्त किया गया है। वह टोरी दल की चीफ व्हिप बन गई हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox