नजफगढ़/द्वारका/- नजफगढ़ में शनिवार को रात 9 बजे के करीब एक व्यक्ति ने छुटी पर आये अपने ही दोस्त बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। संदीप कुमार को वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी संदीप सहवाग गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था अचानक उससे गोली चल गई जो उसके दोस्त को लग गई। पुलिस पिस्टल को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। संदीप कुमार के साथ उसका जीजा व भतीजा भी घटना के समय कार में मौजूद थे। हालांकि पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि पिस्टल से गोली अचानक चली या फिर जानबूझ कर गोली मारी गई थी। पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली थी जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि संदीप कुमार की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। वह वर्तमान में झारखंड में तैनात है। कुछ दिनों पहले वह छुट्टी पर आए थे। शुक्रवार देर रात संदीप अपने जीजा अंकुश, भतीजे रवि और दोस्त संदीप सहवाग के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही इनकी कार साईं बाबा मंदिर रोड के पास पहुंची अचानक संदीप सहवाग ने संदीप कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही संदीप अचेत हो गए। इसके बाद तीनों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में रवि और अंकुश ने पुलिस को बताया कि संदीप सहवाग ने शराब पी रखी थी जैसे ही संदीप ने पिस्टल निकाली अचानक गोली चल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिस्टल कहां से लाया था इसके बारे में भी छानबीन की जा रही है। अभी तक घायल संदीप का बयान नही मिल पाया है। इसके बाद ही पूरी घटना के बारें में खुलासा हो सकेगा।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ