नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली /मानसी शर्मा – डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास बीजेपी की ओर से संदेश आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी तोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऑफर है. इसे लेकर सिसोदिया ने ट्वीट भी किया है.
सिसोदिया ने ट्वीट किया है कि- ‘मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे’.
इस पर जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा है कि- ‘मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं. सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं. जो करना है कर लो.’
बता दें कि CBI की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर सिसोदिया लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. बीते दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया है. जिसमें मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए तत्कालीन केंद्र सरकार पर CBI के गलत उपयोग लगा रहे हैं और कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा