ताइवान संकट पर भारत ने एकतरफा कार्रवाई करने से दूर रहने की दी सलाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ताइवान संकट पर भारत ने एकतरफा कार्रवाई करने से दूर रहने की दी सलाह

-दोनो पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की, ताइवान संकट पर पहली बार बोला भारत

नई दिल्ली/- ताइवान संकट पर भारत ने शुक्रवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों पक्ष एकतरफा कार्रवाई करने से दूर रहें। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ताइवान मुद्दे पर कहा कि कई अन्य देशों की तरह भारत भी हालिया घटनाक्रमों को लेकर चिंतित है। मंत्रालय ने कहा कि हम यथास्थिति को बदलने वाली एकतरफा कार्रवाई करने से दूर रहने व संयम बरतने का अनुरोध करते हैं। भारत ने क्षेत्र में तनाव घटाने और शांति एवं स्थिरता बरकरार रखने के प्रयास करने की अपील की है।
             

 ताइवान में मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “कई अन्य देशों की तरह भारत भी हाल के घटनाक्रमों से चिंतित है, हम संयम बरतने, स्टेटस को बदलने के लिए एकतरफा कार्रवाई से बचने, तनाव कम करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों का अनुरोध करते हैं।“ ’वन-चाइना पॉलिसी’ पर भारत की स्थिति को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत की प्रासंगिक नीतियां सर्वविदित और सुसंगत हैं, उन्हें बार-बार दोहराने की आवश्यकता नहीं है।


                बता दें कि चीन ने ताइवान द्वीप के निकट करीब एक सप्ताह तक चले सैन्य अभ्यास के उपरांत बृहस्पतिवार को एक बार फिर ताइवान पर हमले की धमकी दी। इस बीच, ताइवान ने स्वशासी लोकतंत्र के बारे में चीन के दावों को ‘ख्याली पुलाव’ करार देते हुए खुद भी सैन्य अभ्यास शुरू किए हैं। ताइवानी जनता को डराने-धमकाने का चीन का प्रयास व संभावित हमले की रणनीति अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की पिछले हफ्ते हुई ताइपे की यात्रा का परिणाम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox