नजफगढ़/- सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को स्तनपान कराने में परेशानी झेलनी वाली महिलाओं के लिए अब अच्छी खबर आई है। जिला दक्षिण-पश्चिम ने अब कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यालय परिसर में बच्चे को स्तनपान कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। बुधवार को एडीएम दक्षिण-पश्चिम विक्रम सिंघल ने एसडीएम नजफगढ़ अमित काले, एसडीएम विक्रम सिंह व डीपीसी क्लब के पदाधिकारी तथा एनवाईके के कार्यकर्ताओं के साथ महिला स्तनपान सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्टअतिथि के रूप में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में एक गोल्ड के साथ तीन मैडल जीतकर ख्याती प्राप्त करने वाली दादी भगवानी देवी ने भी भाग लिया और प्रशासन के इस काम की प्रशंसा की।

इस अवसर पर एडीएम विक्रम सिंघल ने कहा कि आज नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक अच्छी शुरूआत की गई है। अकसर देखा जाता है कि महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है और वो बच्चों को बाहर स्तनपान कराने में काफी असहज महसूस करती है। खासकर कामकाजी व कार्यालयों में महिलाओं को लेकर यह समस्या काफी परेशानी करने वाली होती हैं। आज से एसडीएम कार्यालय में काम करने वाली व यहां अपने काम से आई महिलाओं के लिए स्तनपान सुविधा केंद्र की शुरूआत की गई है। अब प्रसव के दौरान बच्चे की देखभाल व स्तनपान को लेकर लंबी छुट्टी नही लेनी पड़ेगी। अब महिलाऐं अपने छोटे बच्चे के साथ कार्यालय में आकर भी उसकी ढंग से देखभाल कर सकती है और सही तरीके से स्तनपान करा सकती हैं।

इस अवसर पर एसडीएम विक्रम सिंह ने डीपीसीसी कल्ब के कार्यकर्ताओं व एनवाईके के कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की और दादी भगवानी देवी को बुक्का व पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होने कहा कि जिला में मातृत्व स्तनपान की औसत सिर्फ .44 प्रतिशत है। अधिकतर महिलाऐं इस अहम विषय को लेकर जागरूक नही है। हमें अगले 6 माह में इस दर को बढ़ाकर 60 प्रतिशत पर लाना है। अभी तक करीब 500 महिलाऐं इस सुविधा से जुड़ चुकी हैं। उन्होने बताया कि एसडीएम कार्यालय से 2 किलोमीटर तक प्रशासन ने बोर्ड लगाये हैं ताकि महिलाओं को इस सुविधा के बारे में पता चल सके। कार्यालय में इस सुविधा केंद्र में कोई भी महिला अपने बच्चे के साथ यहां आकर स्तनपान करा सकती है। इस अवसर पर शालु सिंघल, अनिता शर्मा, नीलम पाराशर, अर्मिला शर्मा, विपिन भट्ट, डा. रजनी शर्मा व पूनम भट्ट ने अपना पूरा सहयोग दिया और नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने मातृत्व स्तनपान केंद्र के लिए पेंटिंग की और पोस्टर तैयार महिलाओ ंको बच्चों के लिए मां के दूध अहमियत के बारें में जानकारी दी। इसके लिए एसडीएम अमित काले ने सभी के सहयोग पर आभार प्रकट किया और कहा कि नजफगढ़ मंडल में आने वाले समय में करीब पांच जगहों पर इस तरह की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी ताकि स्तनपान को लेकर महिलाओं का आत्मसम्मान बनाये रखा जा सके।


More Stories
हॉलीवुड से सनातन की ओर: डॉ. शकुंतला भरणे के भक्ति गीतों का भव्य लोकार्पण
2027 में सपा सरकार बनी तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली: अखिलेश यादव
तीरंदाजी में डोपिंग का नया मामला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पर गिरी गाज
दिल्ली-यूपी में चार दिन तक लू का कहर, बिहार में बारिश का अलर्ट…
हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर बड़ा हमला
दिल्ली में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, चार तस्कर दबोचे गए