
नोएडा/- एक ओर जहां देश में बिगड़ते माहौल में तमाम लोग आग को हवा देने का काम करते हैं, वहीं दूसरी ओर हर समुदाय में ऐसे लोग भी हैं जो समय-समय पर सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए आगे आते हैं। नोएडा में भी सोमवार को ऐसा ही प्रेममय नजारा देखने को मिला जो पूरे देश के लिए साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन रहा है। हर तरफ इस कार्य की चर्चा हो रही है।

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों की श्रद्धा का ऐसा सम्मान कर नोएडा के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है। नोएडा में सांप्रदायिक सद्भाव का परिचय देते हुए मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान कांवड़ियों को फल भी भेंट किए।
बता दें कि सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं। लंबी पैदल यात्रा पूरी करना उनके लिए बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में कांवड़ियों के लिए ऐसा स्वागत आयोजित कर नोएडा के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समाज को बड़ा संदेश दिया है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी