एसडीएम कार्यालय में अब महिलाऐं करा सकेंगी अपने बच्चे को स्तनपान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एसडीएम कार्यालय में अब महिलाऐं करा सकेंगी अपने बच्चे को स्तनपान

-सरकार ने एसडीएम कार्यालय में खोला स्तनपान सुविधा केंद्र, दादी भगवानी देवी ने काटा फीता

नजफगढ़/- सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को स्तनपान कराने में परेशानी झेलनी वाली महिलाओं के लिए अब अच्छी खबर आई है। जिला दक्षिण-पश्चिम ने अब कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यालय परिसर में बच्चे को स्तनपान कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। बुधवार को एडीएम दक्षिण-पश्चिम विक्रम सिंघल ने एसडीएम नजफगढ़ अमित काले, एसडीएम विक्रम सिंह व डीपीसी क्लब के पदाधिकारी तथा एनवाईके के कार्यकर्ताओं के साथ महिला स्तनपान सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्टअतिथि के रूप में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में एक गोल्ड के साथ तीन मैडल जीतकर ख्याती प्राप्त करने वाली दादी भगवानी देवी ने भी भाग लिया और प्रशासन के इस काम की प्रशंसा की।


                  इस अवसर पर एडीएम विक्रम सिंघल ने कहा कि आज नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक अच्छी शुरूआत की गई है। अकसर देखा जाता है कि महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है और वो बच्चों को बाहर स्तनपान कराने में काफी असहज महसूस करती है। खासकर कामकाजी व कार्यालयों में महिलाओं को लेकर यह समस्या काफी परेशानी करने वाली होती हैं। आज से एसडीएम कार्यालय में काम करने वाली व यहां अपने काम से आई महिलाओं के लिए स्तनपान सुविधा केंद्र की शुरूआत की गई है। अब प्रसव के दौरान बच्चे की देखभाल व स्तनपान को लेकर लंबी छुट्टी नही लेनी पड़ेगी। अब महिलाऐं अपने छोटे बच्चे के साथ कार्यालय में आकर भी उसकी ढंग से देखभाल कर सकती है और सही तरीके से स्तनपान करा सकती हैं।


                 इस अवसर पर एसडीएम विक्रम सिंह ने डीपीसीसी  कल्ब के कार्यकर्ताओं व एनवाईके के कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की और दादी भगवानी देवी को बुक्का व पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होने कहा कि जिला में मातृत्व स्तनपान की औसत सिर्फ .44 प्रतिशत है। अधिकतर महिलाऐं इस अहम विषय को लेकर जागरूक नही है। हमें अगले 6 माह में इस दर को बढ़ाकर 60 प्रतिशत पर लाना है। अभी तक करीब 500 महिलाऐं इस सुविधा से जुड़ चुकी हैं। उन्होने बताया कि एसडीएम कार्यालय से 2 किलोमीटर तक प्रशासन ने बोर्ड लगाये हैं ताकि महिलाओं को इस सुविधा के बारे में पता चल सके। कार्यालय में इस सुविधा केंद्र में कोई भी महिला अपने बच्चे के साथ यहां आकर स्तनपान करा सकती है। इस अवसर पर शालु सिंघल, अनिता शर्मा, नीलम पाराशर, अर्मिला शर्मा, विपिन भट्ट, डा. रजनी शर्मा व पूनम भट्ट ने अपना पूरा सहयोग दिया और नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने मातृत्व स्तनपान केंद्र के लिए पेंटिंग की और पोस्टर तैयार महिलाओ ंको बच्चों के लिए मां के दूध अहमियत के बारें में जानकारी दी। इसके लिए एसडीएम अमित काले ने सभी के सहयोग पर आभार प्रकट किया और कहा कि नजफगढ़ मंडल में आने वाले समय में करीब पांच जगहों पर इस तरह की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी ताकि स्तनपान को लेकर महिलाओं का आत्मसम्मान बनाये रखा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox