नई दिल्ली/– उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में दिल्ली के पांच कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने कांवड़ियों की मौत की पुष्टि कर दी है। इनमें एक कांवड़ियां नजफगढ़ का रहने वाला है जिसका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कविनगर थाना क्षेत्र में बमहेटा के पास कावड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रहा था। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एनएच-9 पर शाहपुर बम्हेटा गांव के सामने पहुंचते ही स्कूटी सवार कावड़िया डिवाइडर से टकरा गया। साथी कांवड़िया आगे निकल गए। पुलिस ने घायल कांवड़िया को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अजीत दिल्ली के बलजीत नगर का रहने वाला था।
वहीं, तीन मृतकों की पहचान प्रिंस, राहुल और जमशेद के रूप में हुई है। तीनों दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले थे। प्रिंस (26) पुत्र रामदुआल, राहुल (26) पुत्र कमलेश और जमशेद (27) पुत्र महमूद अली 22 जुलाई को रात हरिद्वार से निकले थे। वापस लौटते समय एनएच 9 पर वेव सिटी के सामने इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। प्रिंस, राहुल और जमशेद डीएमई से दिल्ली जा रहे थे। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हादसा हो गया। पुलिस तीनों को जिला संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह नजफगढ़ रवि नामक एक लड़के की भी गाजियाबाद में एक हादसे में मौत हो गई। आज जब श्रद्धालु शिव व कांवड़ का जल जढ़ा रहे तभी रवि का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। काफी संख्या में कांवड़ियों ने रवि को श्रद्धांजलि अर्पित की।


More Stories
Hansika Motwani Divorce: 4 साल के रिश्ते से आज़ाद एक्ट्रेस ‘हंसिका मोटवानी’ नींद से जागी, कहा- ”मुझे कोई पछतावा नहीं..!”
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार