नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- झज्जर पुलिस को बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई ब्लाइंड मर्डर की एक वारदात को चंद ही घंटों में सुलझाने में कामयाबी हासिल की गई है। किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करने तथा वंचित दोषियों को शीघ्रता से पकड़ने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम द्वारा कड़े दिशा-निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए ब्लाइंड मर्डर की उपरोक्त वारदात में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा गहनता एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ईंट मारकर अपने ही साथी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्त में आए आरोपियों के संबंध में एक पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी अरविंद दहिया द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
थाना सदर बहादुरगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि बुधवार की शाम को करीब 7ः00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बालोर गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी लावारिस हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता से मौका पर पहुंची तो मौका पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली। शुरू में उस डेड बॉडी की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन कुछ समय पश्चात मृतक व्यक्ति की पहचान उमेद पुत्र मामचंद निवासी ग्राम हलालपुर जिला सोनीपत के तौर पर हुई थी। हत्या के उपरोक्त मामले में गहनता से जांच पड़ताल करते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार की टीम द्वारा दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई। आरोपियों ने ईट से सिर पर वार करके उमेद सिंह की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुशील निवासी गांव इस्सरड़ी तथा अभिषेक निवासी गांव बरोदा हाल आर्य नगर बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि यह तीनों एक साथ एक ही कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करते थे। यह तीनों बुधवार की शाम को एक प्लॉट में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते समय इनकी आपस में कहासुनी हो गई। जिसमें मृतक ने इन दोनों को कुछ गालियां दे दी। इस बात से दोनों एकदम आवेश में आ गए और दोनों ने वहां पड़ी ईंट उठाकर मृतक के सिर में मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गहनता से कार्यवाही करते हुए वारदात के चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं