भारत ने इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हरा रचा इतिहास, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हरा रचा इतिहास, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त

-रोहित-धवन की शतकीय साझेदारी, बुमराह की घातक गेंदबाजी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इंग्लैंड/शिव कुमार यादव/- भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से अपने नाम किया। भारत ने पहली बार वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए थे। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था। इसके जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 114 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
               भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंद में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली। वहीं, उनके जोड़ीदार शिखर धवन ने 54 गेंद में 31 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके निकले। इस मैच में इन दोनों ने सलामी जोड़ी के रूप में पांच हजार रन भी पूरे कर लिए। सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद यह दूसरी भारतीय जोड़ी है, जिसने यह कीर्तिमान हासिल किया है।
               इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर रोहित के फैसले को सही साबित किया। मोहम्मद शमी ने अगले ही ओवर में बेन स्टोक्स को आउट करके इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। ये तीनों बल्लेबाज अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौटे और इंग्लैंड की टीम मुश्किल में आ गई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो सात और लिविंगस्टोन शून्य के स्कोर पर आउट हुए। पावरप्ले में इंग्लैंड की आधी टीम 30 रन बनाकर आउट हो चुकी थी।
                कप्तान जोस बटलर ने 30, डेविड विली ने 21 और कार्स ने 15 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। अंत में इंग्लैंड की टीम 25.2 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। मोहम्मद शमी को तीन और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह छठा मौका था, जब सभी 10 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए। इससे पहले 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर ऐसा हुआ था। वहीं, पहली बार 1983 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने यह कारनामा किया था। हालांकि, यह पहली बार हुआ, जब पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए। इससे पहले हर बार दूसरी पारी में ही भारतीय तेज गेंदबाजों ने 10 विकेट लिए थे।
                जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की और 19 रन देकर छह विकेट लिए। इसके साथ ही वो इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह ने आशीष नेहरा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 23 रन देकर छह विकेट लिए थे। वनडे में इंग्लैंड की धरती पर किसी मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में पाकिस्तान के वकार यूनिस पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2001 में 36 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं, विन्सटन डेविस ने 51 रन देकर सात विकेट और गैरी गिलमर ने 14 रन देकर छह विकेट लिए थे। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox