एबीवीपी ने अपने 74वें स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एबीवीपी ने अपने 74वें स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/–छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने 74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ग्राम कांकरौला स्थित निर्माणाधीन गुरुग्राम विश्वविद्यालय में पौधारोपण अभियान चलाया जिसके अंतर्गत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों पौधे लगाए। जिला संयोजक आशीष राजपूत ने बताया कि राष्ट्रवादी विचारों के साथ वर्षभर छात्रहित व राष्ट्रहित में कार्य करने वाला एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

प्रतिवर्ष 09 जुलाई को एबीवीपी स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष शिक्षा के साथ साथ पर्यावरण, खेल और कला, संस्कृति पर एबीवीपी आयामों के जरिये विशेष गतिविधियां आयोजित करेगी। प्रोफेसर राकेश योगी ने एबीवीपी के पौधारोपण अभियान की सराहना की और सँगठन के समाजहित में किये कार्यों को सराहा। जिला एसएफडी संयोजक मोहित ने बताया कि इस बार एबीवीपी अपने 75वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है जिसको लेकर हमने कई लक्ष्य रखे हैं जिसमें एक लक्ष्य देशभर में एक करोड़ पौधारोपण का है।

स्थापना दिवस पर हुए पौधारोपण शुरुआत है व अभियान आगे भी जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में मानविकी विभाग डीन प्रो. राकेश योगी, विज्ञान व तकनीक विभाग डीन प्रो. अशोक खन्ना, दिवाकर, मोहित, योगेश, रंजिनी, प्राध्यापक योगेश्वर दयाल, अनिता, अंजलि, नितेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox