नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/मानसी शर्मा/- द्वारका जिला के मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध विदेशी ड्रग्स सप्लायर से एक किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इसकी बाजार में कीमत 10 करोड़ रूपये बताई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता किया जा सके कि क्षेत्र में वह किन-किन लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था।
द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि मोहन गार्डन पुलिस को एक ड्रग्स सप्लाई डील की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एसएचओ नरसिंह व एसीपी नजफगढ़ जितेन्द्र पाटिल ने एसआई मनीष हालदा, एएसआई हंस कुमार, हवलदार अजीत, महेश डागर व दिनेश की एक टीम बनाई और आरोपी को पकड़े के निर्देश दिये। एसीपी ने टीम का मार्गदर्शन किया। सूचना के आधार पर एसआइ्र मनीष हालदा ने गंदा नाला विपिन गार्डन के समीप अपना जाल बिछाया और करीब पौने दस बजे एक विदेशी यानी नाइजीरियन स्कूटी पर वहां आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब उससे पूछताछ की तो वह सही जवाब नही दे सका। इस पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक सफेद रंग का पैकेट मिला जिसकी जांच करने पर पता चला कि यह तो उच्च क्वालिटी की हेरोइन है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन की पहचान इमैन्युअल जोब निवासी अमोदू स्टेट नाईजीरिया के रूप में की है। पुलिस आरोपी के पासपोर्ट व वीजा की जांच कर रही है। तथा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यहां किस-किस को ड्रग्स सप्लाई करता है


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद