नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सेना व पुलिस ने 7 आतंकवादियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इनमें से तीन आतंकी पाकिस्तानी थे। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि कल कुपवाड़ा में एक मुठभेड़ शुरू हुई। पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी कल ही ढेर कर दिए गए थे।
श्री कुमार ने कहा कि एक और पाकिस्तानी आतंकवादी को आज तड़के मार गिराया गया; शोपियां के एक स्थानीय आतंकवादी शौकत को उसके साथ मार गिराया गया था। उन्होने ने बताया कि पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के एक स्थानीय आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद का एक स्थानीय आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। अब तक कुल 7 आतंकवादी मारे गए – उनमें से 3 पाकिस्तानी थे और 4 स्थानीय आतंकवादी थे।
कुपवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। हालांकि कुलगाम में अब भी आतंकियों की तलाश जारी है। घाटी में बढ़ी टारगेट किलिंग के बीच सुरक्षबल लगातार आतंकियों का सफाया कर रहे हैं।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि