नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – झारखंड सरकार ने गुरुवार को राज्य की खनन सचिव पूजा सिंघल को मनरेगा फंड के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित गबन मामले और अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया। इससे पहले बुधवार को रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया।
सिंघल को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था और उसकी रिमांड गुरुवार से शुरू होगी। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को ईडी ने 7 मई को गिरफ्तार कर पहली गिरफ्तारी की थी। ईडी ने कुमार के परिसर से 17.51 करोड़ रुपये और पल्स अस्पताल से 1.8 करोड़ रुपये बरामद किए थे। ईडी को सीए सुमन कुमार के साथ उसके संबंध के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।
इस महीने की शुरुआत में ईडी ने रांची के पल्स अस्पताल में छापेमारी की थी। अस्पताल का मालिकाना हक अभिषेक झा के पास है जोकि झारखंड में खान और भूविज्ञान सचिव पूजा सिंघल के पति है। फरवरी 2022 में झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील राजीव कुमार ने उनके खिलाफ ईडी को एक शिकायत सौंपी थी
रविवार को ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पल्स अस्पताल में तलाशी के सिलसिले में पूछताछ की थी। पूजा सिंघल खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं।


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक