-बांग्लादेश में चीन की कंपनी के निर्माण कार्य को लेकर संघर्ष, तीन चीनी नागरिकों समेत नौ लोग घायल
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बांग्लादेश/शिव कुमार यादव/- बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले में स्थानीय लोगों ने एक चीनी कंपनी द्वारा किए जा रहे निर्माण का विरोध किया। इस दौरान कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया। झड़प में तीन चीनी नागरिकों समेत नौ लोग घायल हो गए।
घटना पिरोजपुर जिले के मथबरिया में एक तालाब के निर्माण स्थल पर हुई। सूत्रों के अनुसार, घटना बदुरा गांव में तब हुई जब स्थानीय लोगों ने चीनी कंपनी द्वारा किए जा रहे निर्माण का विरोध किया। संघर्ष में घायल तीन चीनी नागरिकों में मैनेजर मजीमाओ (31), पर्यवेक्षक चांग ड्यू (28) और पर्यवेक्षक लेई बो (38) शामिल हैं। घायल हुए स्थानीय लोगों में मुहम्मद जिल्लुर रहमान, मुहम्मद इलियास, निजाम सिकदर, माणिक, बहादुर उकिल और जकारिया खान शामिल हैं।
भंडारिया के उपजिला स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन अधिकारी कमल हुसैन मुफ्ती ने बताया कि तीन चीनी नागरिकों और 6 स्थानीय लोगों का गंभीर हालत में भंडारिया अस्पताल में इज किया चल रहा है। दो चीनी नागरिकों के हाथ और पैर में मामूली चोटें आईं है। एक को सिर में मामूली चोटें आईं। पुलिस ने कहा कि तटबंध बनाने के लिए स्थानीय लोग मशीन से मिट्टी काटने गए थे। उस वक्त स्थानीय लोगों की चीनी कंपनी के मजदूरों से झड़प हो गई।
पिरोजपुर के एसपी मोहम्मद सैदूर रहमान ने बताया कि जमीन के मालिक व चीनी कंपनियों के बीच भूमि के स्वामित्व व तालाब खनन को लेकर गलतफहमी के कारण यह घटना हुई। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: टेक दिग्गज एक मंच पर, जानिए आपके लिए क्या है खास