हनीप्रीत नही राम रहीम ही रहेंगे डेरा सच्चा सौदा के गुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हनीप्रीत नही राम रहीम ही रहेंगे डेरा सच्चा सौदा के गुरू

-हनीप्रीत की डेरा सच्चा सौदा की गद्दी सौंपने की खबर पर लगाया विराम
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/शिव कुमार यादव/- हनीप्रीत को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी मिलने की चर्चा पर राम रहीम ने विराम लगाते हुए कहा कि भगवान ने उन्हे डेरे का गुरू बनाया है जिसे देखते हुए हम ही गुरू हैं और हम ही रहेंगे।
               संगत को भेजे पत्र में राम रहीम ने लिखा कि वह अभी भी डेरा के प्रमुख है और आगे लिखा कि हम ही गुरु हैं और हम ही रहेंगे, किसी के बहकावे में मत आना। हालांकि हनीप्रीत को लेकर कुछ दिनों से डेरे की गद्दी सौंपने का मामला चर्चा में चला हुआ था। जिसपर रामरहीम को पत्र लिखकर जवाब देना पड़़ा।  हनीप्रीत को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी सौंपने की सोशल मीडिया पर चल रहीं अफवाहों के बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम  ने डेरा के स्थापना दिवस पर एक बार फिर सुनारिया जेल से अनुयायियों के लिए पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा परमपिता परमात्मा जी ने हमें अपना गुरु बनाया था गुरु हैं और हम ही गुरु रहेंगे। किसी के बहकावे में मत आना, वचन सिर्फ गुरु और गुरु के ही होते हैं, बाकी सब की तो सिर्फ बातें होती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox