स्कूलों में फिर लग सकता है लॉकडाउन? दिल्ली में अब तक 50 छात्र हुए कोरोना संक्रमित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्कूलों में फिर लग सकता है लॉकडाउन? दिल्ली में अब तक 50 छात्र हुए कोरोना संक्रमित

-कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने निजी और सरकारी स्कूलों को एहतियात बरतने के दिये निर्देश
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में एक बार फिर कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। कोरोना संक्रमण की चपेट में स्कूली छात्र भी आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में 50 स्कूली छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी छात्र निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं। हालांकि सरकार ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों को एहतियात बरतने के सख्त निर्देश दिये हैं।
                  बता दें कि हाल में शिक्षा निदेशालय की ओर से कोरोना संक्रमण के मामले रिपोर्ट करने के संबध में परामर्श जारी किया गया था। साथ ही स्कूलों को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी हुए थे, जिसमें स्कूल में छात्रों, शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों के लिए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य तौर पर करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल व हाथों को नियमित धोने, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने को लेकर निर्देश दिए गए थे।
                कोरोना संक्रमण को लेकर निजी और सरकारी स्कूलों की ओर से पूरा एहतियात बरतने का दावा किया जा रहा है। निजी स्कूलों ने प्रवेश और निकासी को लेकर बड़ी और छोटी कक्षा के छात्रों के समय में बदलाव किया है। कक्षा को दो बार सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रार्थना सभा पर रोक और खेल से जुड़ी गतिविधियों को कम कर दिया गया है।
                द्वारका स्थित एक निजी स्कूल की ओर से सोमवार को छात्रा में संक्रमण के लक्षण दिखने पर उसे वापस घर भेज दिया गया। यह कदम दूसरे बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया है। छात्रा 12वीं कक्षा की बताई गई है। वहीं, दिल्ली अभिभावक संघ की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा कि हमारे पास कई स्कूली बच्चों के कोविड संक्रमण के मामले संज्ञान में आए हैं। हालांकि, स्कूल ऐसे मामलों को छिपा रहे हैं। अभिभावकों के साथ सूचना जरूर साझा की जानी चाहिए।
                  दिल्ली सरकार ने स्कूलों से कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या मांगी है। एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि हमारे पास गूगल फॉर्म आया है और हमें यह संख्या उसमें भरकर भेजनी है। फॉर्म में स्कूल का नाम, पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या, कितने छात्र पॉजिटिव हैं, स्कूल में कितने कर्मचारी हैं, उनमें कितने पॉजिटिव हैं ये जानकारी मांगी गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यदि यह संख्या अधिक होती है तो 20 अप्रैल को डीडीएमए की बैठक में स्कूल को लेकर कोई दिशा निर्देश आ सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox