सांसद हरभजन सिंह का एलान, किसानों की बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगे अपना वेतन, हर तरफ हो रही तारीफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांसद हरभजन सिंह का एलान, किसानों की बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगे अपना वेतन, हर तरफ हो रही तारीफ

-आप सांसद ने ट्वीट कर दी जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- हाल ही में आम आदमी पार्टी की तरफ से क्रिकेट से राजनीति में आए ऑफ स्पिनर एवं राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने एक नेक पहल का एलान किया है। अपने एलान में उन्होने कहा कि मैं अपनी सांसद का वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा पर खर्च करना चाहता हूं।
                   हरभजन सिंह ने शनिवार (16 अप्रैल) को ट्वीट करते हुए लिखा, ’बतौर राज्यसभा सदस्य, मैं किसानों की बेटियों की पढ़ाई और सामाजिक कामों के लिए अपनी राज्ससभा की सैलेरी देना चाहता हूं. मैं अपने देश को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहता हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा, जो मैं कर सकता हूं।’ हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्हें कई मौकों पर पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ देखा गया था। तब कयास लगाए जा रहे थे कि भज्जी जल्द ही कांग्रेस या फिर भाजपा में शामिल हो सकते हैं हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।


                   बताया जाता है कि भज्जी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी हैं। हरभजन का क्रिकेटिंग करियर 23 साल का रहा है. फिलहाल वे आईपीएल 2022 सीजन में कमेंट्री कर रहे हैं. दिग्गज स्पिनर रभजन सिंह अपने करियर में 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य रहे. उन्होंने 2011 के विश्व कप में 9 विकेट हासिल किए थे और 2007 टी-20 विश्व कप में 7 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. पंजाब के जालंधर में जन्मे हरभजन ने अपने शानदार करियर के दौरान 103 टेस्ट में 417 विकेट और 236 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 269 विकेट लिए. इनके अलावा उनके नाम 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25 विकेट भी दर्ज हैं। भज्जी ने आईपीएल में भी 163 मैच खेले, जिसमें 150 विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox