साइबर अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए झज्जर पुलिस ने चलाया साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साइबर अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए झज्जर पुलिस ने चलाया साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान

-जिला के सभी थानों की साइबर हैल्प डैस्क की विभिन्न टीमों ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। विशेष रूप से थाना स्तर पर शुरू किए गए साइबर हैल्प डैस्क की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान जागरूकता चलाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत भूषण के मार्गदर्शन में साइबर हैल्प डेस्क की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को ऑनलाइन साइबर अपराधों की रोकथाम करने तथा लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया है।
              एसपी झज्जर श्री वसीम अकरम आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार साइबर क्राइम सैल झज्जर की देखरेख में विशेष अभियान के तहत जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों तथा आम लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों तथा आम लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले ठगी के तौर-तरीकों तथा उनसे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां रखने बारे जागरूक किया गया।
              जिला के विभिन्न थानों की साइबर हैल्प डैस्क की टीमों द्वारा अभियान के तहत स्कूल के स्टाफ तथा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों बारे विस्तृत जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए साइबर विशेषज्ञों ने बच्चों व स्टॉफ सदस्यों को किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करने, ओएलएक्स पर कुछ भी सामान खरीदने या बेचने की सुरत में रुपये प्राप्त करने या देने वाले लिंक पर क्लिक न करने, किसी अनजान के कहने पर कोई भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन न करने तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों बारे जागरूक किया गया। उपरोक्त के अलावा विभिन्न टीमों द्वारा आम लोगों से आव्हान करते हुए कहा गया कि फर्जी फोन कॉल या एसएमएस पर नोकरी या लॉटरी का झांसा देना अथवा ऑनलाइन फार्म या कोरियर प्राप्त करने से सम्बंधित कॉल आने पर व्यक्तिगत जानकारी साँझा नहीं की जानी चाहिए। सस्ता लोन, शादी का झांसा, मोबाइल टॉवर लगवाने वाले विज्ञापन पर या फोन कॉल आने पर कोई व्यक्तिगत जानकारी शेयर ना करने बारे सजग किया गया। व्हाट्सएप या ईमेल पर अज्ञात नंबर से आए संदिग्ध किसी भी लिंक को ओपन ना किया जाए। साइबर जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद रहे। साइबर क्राइम के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox