उत्तरकाशी के जंगलो में भीषण आग, वन विभाग आग बुझाने में नाकाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तरकाशी के जंगलो में भीषण आग, वन विभाग आग बुझाने में नाकाम

-वरुणावत पर्वत व एनआईएम के आस-पास लाखों की वन संपदा राख
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के नजदीक बाड़ाहाट व निमके जंगल बीती देर शाम से आग लगने से धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। वहीं तमाम दावों के बावजूद भी वन विभाग जंगलों की आग नहीं बुझाने में नाकाम ही साबित हो रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीक वरुणावत पर्वत व एनआईएम के आस पास भयंकर आग लगी हुई है। लोगों का अंदेशा है कि यदि आग पर जल्द काबू नही पाया गया तो वह बस्ती की तरफ भी आ सकती है जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हो जायेगा। इस कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं वन विभाग और आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे हैं।
                उधर वन विभाग दावा कर रहा है कि जंगलों की आग बुझाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर सारे विभागीय इंतजाम फेल साबित हो रहे हैं। इससे जंगली जानवरों के समक्ष जीवन के साथ ही भोजन-पानी का संकट पैदा हो गया है। इसके साथ ही वातावरण प्रदूषित होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। लोकेन्द्र बिष्ट (प्रदेश संयोजक गंगा विचार मंच) ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वन विभाग के अधिकारी वन सम्पदा को आग के हवाले कर के मुख दर्शक बने हुए है। पिछले कई दिनों से उत्तरकाशी के वन सम्पदा को आग के हवाले किया जा चूका है जिससे वन सम्पदा को काफी क्षति पहुंच चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox