10 देशों में कोरोना संक्रमण का कहर, सावधान रहने की जरूरत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

10 देशों में कोरोना संक्रमण का कहर, सावधान रहने की जरूरत

-कोरोना की तीन लहरों में जो बच गए वे देश अब कहर की चपेट में
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वॉशिंगटन/शिव कुमार यादव- एक तरफ कुछ देशों में कोरोना पांबधियों पर ढील दी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण एक बार फिर पांव पसार रहा है। इस बार कोरोना का कहर इतना घातक है कि जो देश पहले तीन लहरों में बच गये थे वे उनमें अब कोरोना कोहराम मचा रहा है। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।
                  कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई अंत नहीं दिख रहा। नया वैरिएंट सामने आने के साथ ही कोरोना ने दुनिया के उन छोटे देशों में तबाही मचाई है, जो शुरुआती तीन लहर में कम प्रभावित हुए थे। इनमें चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जापान जैसे देश शामिल हैं। विश्व में संक्रमितों की नई संख्या पर नजर डालें तो हर रोज 11 से 14 लाख मरीज मिल रहे हैं। वहीं, 3-4 हजार मरीजों की मौत हो रही है।
                  सबसे ज्यादा दक्षिण कोरिया की हालत खराब है। यहां पिछले चार दिन से हर रोज दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। दूसरे नंबर पर जर्मनी, तीसरे पर फ्रांस और चौथे पर इटली है। जर्मनी में हर रोज करीब दो लाख लोग संक्रमित सामने आ रहे हैं। फ्रांस में 1.50 से 1.70 लाख, इटली में 60 से 80 हजार लोग हर रोज संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। हर रोज सबसे ज्यादा कोरोना केस मिलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया पांचवे नंबर पर है। यहां 50 से 70 हजार केस प्रतिदिन मिल रहे।
                 कोरोना की शुरुआत चीन से हुई थी। 2019 के अंत में चीन का वुहान शहर संक्रमण का पहला हॉटस्पॉट था। इसके बाद ये फैलते हुए दुनिया के बाकी देशों में पहुंचा। इटली, अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों पर ज्यादा असर पड़ा। इसके बाद भारत में इसने तबाही मचाई।
                 अब दक्षिण कोरिया कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां अब तक 1.49 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18,754 लोगों की मौत हो चुकी है। ठीक होने वालों का आंकड़ा अभी तक दक्षिण कोरियाई सरकार ने जारी नहीं किया है। इसके साथ जर्मनी, फ्रांस, वियतनाम और थाईलैंड में भी हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं।
                दुनिया में अब कोरोना का नया वैरिएंट एक्सई आ चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे दो ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट – बीए-1 और बीए-.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा है। एक्सई वैरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में पाया गया था। इसके बाद डब्ल्यूएचओ ने भी एक्सई वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, ये नया वैरिएंट बीए-2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। ये वैरिएंट फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है।
                दुनिया में कोरोना से अब तक 49.66 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 61.95 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 43.23 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 5.81 करोड़ लोग अभी भी संक्रमित हैं। भारत में 4.30 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.25 करोड़ लोग ठीक हो गए, जबकि 5.21 लाख लोगों की मौत हो गई। देश में अभी 11 हजार 461 एक्टिव केस हैं। मतलब अभी इनका इलाज चल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox