महंगाई पर चर्चा से भाग रही सरकार, कांग्रेस ने संसद स्थगित करने पर उठाए सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महंगाई पर चर्चा से भाग रही सरकार, कांग्रेस ने संसद स्थगित करने पर उठाए सवाल

-सरकार पर विपक्ष हमलावर, कहा इस मुद्दे को उठाते रहेंगे, इसके लिए वे सड़कों पर भी उतरेंगे
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव- देश में तेजी से बढ़ते आवश्यक वस्तुओं के दामों पर विपक्ष संसद में चर्चा चाह रहा था लेकिन सरकार ने अचानक संसद स्थगित कर दी जिस पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार मूल्य वृद्धि पर चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे, इसके लिए वे सड़कों पर भी उतरेंगे।
                 संसद के दोनों सदनों की बैठक अचानक समाप्त किए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने गुरुवार को संसद के बजट सत्र के निर्धारित समय से पहले समाप्त होने पर सवाल उठाया और सरकार पर महंगाई और उस पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि सरकार गरीबों, बेरोजगारों और किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए इच्छुक नहीं है। इसी के कारण संसद ने शुक्रवार तक का एजेंडा देने के बावजूद दो दिन पहले ही बंद कर दिया है।
               दरअसल, सरकार ने लोकसभा की व्यापार सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक के दौरान और राज्यसभा की बीएसी बैठक में महत्वपूर्ण विधेयकों के लिए मूल्य वृद्धि पर चर्चा के लिए समय आवंटित किया था। वहीं जब गुरुवार को अचानक दोनों सदनों की बैठकों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया तो निचले सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार ने इसकी अनुमति न देकर ’प्रतिबद्धता का उल्लंघन किया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का विश्वसनीयता सूचकांक सवालों के घेरे में है।
              वहीं, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि की गई है। रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाये गये हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार मूल्य वृद्धि पर चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे, इसके लिए वे सड़कों पर भी उतरेंगे।
                साथ ही राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्यसभा की बीएसी बैठक में कई विधेयकों के लिए समय तय हो चुका था। विपक्ष भी इसके लिए तैयार था कि वहां इन विधेयकों को लाया जाएगा और उन पर चर्चा होगी। लेकिन सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। यह सरकार की विफलता नहीं तो और क्या है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं बचा है। इस दौरान जयराम रमेश ने राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमने अरुण जेटली और थावरचंद्र गहलोत को सदन में बैठते देखा है, लेकिन ये पहली बार है कि सदन के नेता लापता हैं। गौरतलब है कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे पर चल रहे हैं।
                कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को केंद्र पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि और उपभोक्ता मुद्रास्फीति से ध्यान हटाने का आरोप लगाया है। थरूर ने ट्विटर पर कहा कि सरकार को दो दिन पहले संसद को स्थगित करने के बजाय, ईंधन की कीमतों में वृद्धि और उपभोक्ता मुद्रास्फीति पर एक गंभीर बहस सुनने का साहस करना चाहिए था।
                उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भारत सरकार किसी भी कीमत पर मूल्यवृद्धि पर चर्चा नहीं करना चाहती है। शशि थरूर ने कहा कि लोकसभा ने वेपंस ऑफ मास डिस्ट्रक्शन विधेयक पारित किया है, लेकिन सरकार की असली ताकत भी यही है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार बढ़ रही महंगाई पर चर्चा करने के बजाय जनता का ध्यान बांट रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox