पंजाब का पैसा अब नेताओं के लिए नही, पंजाब सीएम का बड़ा फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब का पैसा अब नेताओं के लिए नही, पंजाब सीएम का बड़ा फैसला

-सीएम भगवंत मान ने विधायकों की पेशन फॉर्मूलें में दिये बदलाव के संकेत -सीएम के फैसले की हर तरफ हो रही सराहना, लोगों ने कहा इसे कहते है सीएम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- पंजाब में वित्तिय हालात खराब होने के चलते पंजाब के सीएम भगवंत मान ने वन रेंक वन पेंशन की तर्ज पर एक बड़ा फैसला लेते हुए एक विधायक एक पेंशन का फॉर्मूला बनाने के संकेत दिये है ताकि विधायकों की पेंशन से बचा पैसा जनता की भलाई के लिए खर्च किया जा सके। इनके परिवार को दी जाने वाली पेंशन में भी कटौती की जाएगी। मान ने कहा, ‘अब पंजाब का खजाना नेताओं के लिए नहीं, जनता के लिए इस्तेमाल होगा.।’ इसके साथ ही भगवंत मान ने राज्य में बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुःख की बात है कि जब डिग्री लेकर युवा नौकरियों के लिए जाते हैं, तो उनपर लाठीचार्ज होता है।

सीएम भगवंत मान ने निर्देश दिए हैं कि विधायकों की पेंशन फॉर्मूले में बदलाव किया जाए। विधायकों को सिर्फ एक बार की पेंशन ही मिलेगी। इससे पहले जो जितनी बार विधायक बनता था उसकी पेंशन में उतनी बार राशि जुड़ती थी। सीएम भगवंत मान के इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है। जनता का कहना है कि इसे कहते है सीएम।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब जनता के पैसे का सही से इस्तेमाल होगा। विधायकों को अब सिर्फ एक बार पेंशन मिलेगी। पहले जितनी बार विधायक बनते थे पेंशन की राशि उतनी बार जोड़ी जाती थी। हालांकि संभावना यह भी है कि सीएम भगवंत मान के इस फैसले को नेता कोर्ट तक खींच ले जाये। लेकिन नेताओं की पेंशन को लेकर कई बार याचिका भी लग चुकी है जिसकारण अब जनता भगवंत मान के साथ खड़ी है।

बता दें कि सीएम बनने के बाद भगवंत मान कई बड़े फैसले ले चुके हैं। आम आदमी पार्टी को विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली है। आप ने पंजाब में 117 में 92 विधान सभा सीटें जीतीं हैं। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके राज्य की खराब वित्तीय हालत का हवाला देते हुए अगले 2 साल के लिए एक लाख करोड़ रुपये के स्पेशल पैकेज की मांग की थी।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब की खराब हालत के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से आज पंजाब की इतनी बुरी हालत हो गई है, जिसे कभी देश का नग माना जाता था वही राज्य आज कर्ज में डूबा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी और ये आश्वासन भी दिया कि मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। पंजाब का विकास करना है। भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब को दोबारा देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox