खुद के 100वाँ टेस्ट के दौरान, विराट ने सांझा की यह तस्वीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खुद के 100वाँ टेस्ट के दौरान, विराट ने सांझा की यह तस्वीर

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– 4 मार्च का दिन ना सिर्फ भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्कि उन्हें पसंद करने वाले सारे क्रिकेट फैंस के लिए बेहद ही खास दिन है, इसी दिन वह अपने टेस्ट करियर का 100वाँ मैच खेलने मैदान में उतरे हैं।
आज इस मैच में उतरने से पहले रोहित शर्मा द्वारा टॉस जीतने के तुरंत बाद भारत के नवीन कोच और पुराने खिलाड़ी रहे “राहुल द्रविड़” द्वारा विराट कोहली को उनका 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए सम्मानित किया गया, यह वह पल है जो किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद खास पल होता है।

4 मार्च को भारत और श्रीलंका के खिलाफ हो रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने इस उपलब्धि को हासिल की। यह दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, इस सम्मान के दौरान उनकी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उनके साथ दिखाई दी।

विराट कोहली राहुल द्रविड़ द्वारा इस सम्मान को मिलने के बाद काफी भावुक दिखाई दिये, इस सम्मान के के जरिए कोहली को एक कि स्पेशल कैप सौंपी गई, इस कैप के मिलते ही विराट कोहली ने कहा, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मुझे अपने 100वें टेस्ट की कैप अपने बचपन के हीरो राहुल द्रविड़ जी से मिल रही है, मेरे पास अंडर–15 की वह तस्वीर आज भी है, जहां मैं आपके साथ खड़ा हूं, और सिर्फ आपके जैसा बनने के लिए आपको देखे जा रहा हूं।

कोहली से पहले दुनिया के सिर्फ 70 खिलाड़ी, जिनमें से भारत के सिर्फ 11 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 र्टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल की है, कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, कोहली ने अब तक क्रिकेट करियर में 100टेस्ट, 260 वनडे, और 97 T20 मैच खेल रखे हैं। पूरा भारत आज उन्हें बधाई देने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहा है, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox