अजय देवगन की रुद्र हुई रिलीज, इस वेब सीरीज की बता रहे हैं कॉपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अजय देवगन की रुद्र हुई रिलीज, इस वेब सीरीज की बता रहे हैं कॉपी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– फिल्मी जगत में अपना नाम कमाने के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और मेगास्टार अजय देवगन, वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं, जहां हाल ही में 3 मार्च से उनकी नई वेब सीरीज Rudra: The Edge Of Darkness रिलीज हुई है। “रुद्र” का ट्रेलर आने के बाद से ही अजय देवगन सोशल मीडिया पर छा गए थे, और उनके फैंस में इस वेब सीरीज को लेकर क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अजय की वेब सीरीज “रुद्र” डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है, देखना काफी दिलचस्प होगा अजय देवगन की “रुद्र” आखिरकार दर्शकों को कितना पसंद आती है।
इस वेब सीरीज में अजय देवगन DCP बन कर दुश्मनों की छुट्टी करते नजर आएंगे, यह सीरीज ब्रिटिश ड्रामा सीरीज लूथर की ऑफिशियल हिंदी एडेप्टेशन है। अजय देवगन सीरीज में लीड रोल में है, जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर DCP रूद्र वीर सिंह के किरदार में है, जो क्रिमिनल्स का सफाया करने के लिए हमेशा क्रिमिनल्स की सोच से एक कदम आगे रहता है, चाहे इसके लिए उसे कानून क्यों ना तोड़ना पड़े। इस वेब सीरीज में क्राइम ऑफिसर की भूमिका निभाते अजय देवगन का लुक काफी अट्रैक्टिव है। “रुद्र” वेब सीरीज को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया हैं।

दर्शकों द्वारा रिलीज होने के बाद से ही इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है, अजय देवगन के साथ धर्मेंद्र की बेटी ईशा देवल भी कई वर्षों के बाद इस फिल्म में रुद्र की बीवी की भूमिका निभाते नजर आएंगी। इन दोनों के साथ इस फिल्म में राशि खन्ना, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी का, आशीष विद्यार्थी, सत्यदीप मिश्रा, और तरुण गहलोत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox