ममता ने लगाया मोदी पर आरोप, रेलवे, सरकार और बैंक बेचने का

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ममता ने लगाया मोदी पर आरोप, रेलवे, सरकार और बैंक बेचने का

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– वैसे तो ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी के बीच राजनीतिक पार्टी को लेकर आपसी तनाव और अनबन हम हमेशा देखते रहते हैं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री “ममता बनर्जी” उर्फ दीदी, या भारत के प्रधानमंत्री “श्री नरेंद्र मोदी” जहां कहीं भी जाते हैं, एक दूसरे की चर्चा किए एकआद बार जरूर कर ही लेते हैं।

ऐसा ही कुछ अभी हाल ही 3 मार्च को वाराणसी में हो रही जनसभा के दौरान हुआ, जहां उस जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने, भरी लोगों की सभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पति भाजपा पर आरोप लगाती हुई दिखाई दी, उनका कहना था कि, “जब भारत के प्रधानमंत्री बार–बार पुतिन के साथ अपने व्यवहार को काफी अच्छा बताने का प्रयास करते हैं, तो फिर क्यों?? उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को युद्ध की शंका लगते ही, भारत वापस नहीं बुला लिया, अगर आपके इतने अच्छे संबंध है, तो आपको तो पहले से ही पता हो जाना चाहिए था, कि युद्ध होने वाला है, और अगर इस बात का आपको पहले से पता चल गया था, तो फिर क्यों आप भारत के छात्रों को यूक्रेन से उसी वक्त लेकर नहीं आए?? भाजपा के लोग पहले कहते थे कि, हम अच्छे दिन लायेंगे।

अच्छे दिन का तो पता नहीं पर अच्छे दिन के नाम पर हमारे भारत की संपत्ति रेलवे, एयरपोर्ट सब बेच रहे हैं, अच्छे दिन के नाम पर नोटबंदी कर दी, अच्छे दिन के नाम पर भारत के सरकारी बैंकों को बेच दिया।” इस तरह का संगीन इल्जाम भरी जनसभा ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा पर लगाती दिखाई दी… अब इस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क्या प्रतिक्रिया होगी देखना काफी दिलचस्प होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox