– 16 है शोला फौजियों ने की यादें ताजा,
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/भावना शर्मा/- :ऋषिकेश में 16 वीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बुधवार को नेपाली फार्म में बटालियन का 42 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। 42 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रायवाला ऋषिकेश के क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने असवाल कंपलेक्स में एकत्रित होकर स्थापना दिवस मनाया। फाउंडर सुरेंद्र रयाल ने बताया कि बटालियन की स्थापना 1 मार्च 1981 को कोटद्वार में हुई। पलटन ने 42 साल के दौरान श्रीलंका, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में अनेकों ऑपरेशन किए व अनेकों अलंकरण भी अर्जित किए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सेवा के दौरान के अपने-अपने अनुभव शेयर किये और कई संस्मरण साझा किये. कार्यक्रम में ऑनरेरी कैप्टन ताजवर सिंह, विक्रम सिंह ,उमेद सिंह ,जीत सिंह, चंद्र मोहन भट्ट, धनपाल सिंह,अंग्रेज सिंह, मंसाराम कोठारी भगवान सिंह पंवार, अनिल सिंह, सूरत सिंह, सूबेदार जीत सिंह, जसपाल सिंह, बहादुर सिंह, स्वयंवर दत्त और दिनेश असवाल आदि मौजूद रहे।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस