बीजेपी सांसद ने ओवैसी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बताया भगवान श्रीराम का वंशज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीजेपी सांसद ने ओवैसी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बताया भगवान श्रीराम का वंशज

-बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ओवैसी को बताया क्षत्रिय, कहा वो ईरान वाले नही
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/शिव कुमार यादव/- जैसे-जैसे यूपी के चुनाव आगे बढ़ रहे है वैसे-वैसे राजनेताओं के बयानों का दौर भी तेज हो गया है। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज गोंडा में ओवैसी को अपना पुराना मित्र बताकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि ओवैसी क्षत्रिय है और भगवान श्रीराम के वंशज हैं, वो ईरान वाले नही है।
                जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बेटे और बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा में पहुंचे थे। उन्होंने मंच से विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रतीक जीत करके जाएंगे तो वो गरीब के लिए काम करेंगे और मोदी के बगल में खड़े होंगे और दूसरा कोई जीतकर जाएगा तो जिन्ना की विचारधारा के बीच खड़ा होगा।
              हिजाब मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ’कुछ लोग हिजाब लेकर आ गए, ये लोग कहते हैं कि ये हमारा धर्म है, मजहब है ठीक है लेकिन हमारे जैन संप्रदाय के लोग हैं जो वस्त्र नहीं पहनते हैं, नागा संप्रदाय के लोग हैं जो वस्त्र नहीं पहनते लेकिन वह समाज के लिए पहनते हैं, तन ढक कर रखते हैं वो भी थोड़ा कुछ ना कुछ जरूर पहनते हैं। सबकी अपनी मर्यादा होती है।’ उन्होंने इशारे में बताते हुए कहा कि ’अगर वो हिजाब बांधने को अडिग हैं तो कल हमारे बच्चे ये कह दें कि हम जैन संप्रदाय से हैं हम नंगे जाएंगे, तो क्या करोगे. इसलिए देश का ध्यान भटकाने के लिए, मोदी जी के द्वारा शुरू किए गए काम को कैसे रोका जाए इसके लिए रोज नए नए मामले लेकर आ जाते हैं।’
                वही उन्होने वंशवाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि ’मोतीलाल का लड़का जवाहरलाल, जवाहरलाल के बाद इंदिरा गांधी, इंदिरा गांधी के बाद संजय गांधी, संजय गांधी के बाद राजीव गांधी, राजीव गांधी के बाद सोनिया गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी, राहुल गांधी का  अभी खाता नही खुला है इसलिए आगे नहीं बढ़ पाया। यही हाल मुलायम परिवार का है। यही हाल लालू परिवार का है। ठाकरे परिवार का है यही हाल, पासवान परिवार का भी यही हाल है। भाजपा को छोड़ सभी पार्टियों का यही हाल है। ये देश सेवा नही परिवार सेवा कर रहे हैं।
            ओवैसी का झगड़ा अखिलेश यादव से है. क्योंकि अखिलेश मुसलमान का वोट चाहते तो हैं। खुलकर के मुसलमानों को यह क्रेडिट नहीं देना चाहते, मुसलमान नेताओं को बैठाना नहीं चाहते हैं और अखिलेश तैयार नहीं है। अखिलेश एक नंबर का धोखेबाज है, बाप को धोखा दे दिया, चाचा को धोखा दे दिया., धोखा देना उसका काम है। स्वामी प्रसाद मौर्या को भी धोखा दे दिया। स्वामी प्रसाद मौर्या भी लुट गए। उनको कुछ मिला नहीं 20-30 सीट के वादों को लेकर गए थे। ओवैसी की लड़ाई और अखिलेश की लड़ाई इसलिए है कि मुस्लिम की लीडरशिप किसके हाथों होनी चाहिए।
                    बीजेपी सांसद ने ओवैसी को अपना मित्र बताते हुए कहा जहां तक भी जानकारी है वो पुराना छत्रिय है, वो भगवान राम का ही वंशज है, ईरान वाला नहीं है। वही आज हो रहे मतदान के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि रालोद और पालोद सब चुनाव के बाद खत्म, मुसलमान इस बार अंतिम बार सपा के साथ है। मुसलमान या तो अपना समीकरण बनाएगा या तो ओवैसी को नेता मानेगा या कोई और दरवाजा ढूंढेगा. जैसे ही मुसलमान अखिलेश यादव से हटा तो सपा छोटी पार्टी में सिमट कर रह जाएंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox