नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/भावना शर्मा/- थाना बेरी के एरिया से बैटरी चोरी के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की एक टीम द्वारा चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आए आरोपियों के संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी झज्जर जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना बेरी क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मनीष निवासी दहकोरा जिला झज्जर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बैटरी चोरी के संबंध थाना बेरी में 24 दिसंबर 2021 को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बैटरी चोरी के उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चार आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों की पहचान संजीव, मोनू, सुनील उर्फ अनिल व बिट्टू चारों निवासी गांव लाखन माजरा रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए चारों आरोपियों ने चोरी की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। गिरफ्त में आए आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में वारदात में प्रयोग की गई पिकअप गाड़ी व नकदी बरामद की गई। पूछताछ के पश्चात चारों आरोपियों को माननीय अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहाँ से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस