दिल्ली में बिजली कंपनियां हुई बेलगाम, एक से दो कमरों के मकानों का बिल लाखों में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बिजली कंपनियां हुई बेलगाम, एक से दो कमरों के मकानों का बिल लाखों में

-दूसरे राज्यों में बिजली-पानी मुफ्त देने के केजरीवाल कर रहे दावे, दिल्ली में मची लूट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में एक बार फिर बिजली कंपनियां अपनी मनमानी पर उतारू हो गई है। पांच राज्यों के चुनावों में एक तरफ केजरीवाल बिजली-पानी मुफ्त देने के बड़े-बड़े वादे कर रहे है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में बिजली-पानी के लाखों के बिल भेजकर गरीबों को लूटने में लगी है। पीड़ित लोगों की माने तो बिजली कंपनियों ने दिल्ली में लूट की सारी हदे पार कर दी है और एक से दो कमरों के मकानों का बिल हजारो व लाखों में भेजकर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। हालांकि लोग अपने बिलों को ठीक कराने के लिए बिजली कार्यालयों के साथ-साथ विधायकों के भी चक्कर काट रहे हैं लेकिन सरकार इस मामले में कोई कार्यवाही नही कर रही है जिसकारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
                दिल्ली में मुफ्त बिजली-पानी देने के मुद्दे पर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी पर मटियाला विधानसभा के लोगों ने बिजली-पानी के लाखों के बिल भेजकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मटियाला विधानसभा में लोग बिजली-पानी के लाखों के बिलों को लेकर दिल्ली सरकार व विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। लोगों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा व पंजाब में बिजली-पानी मुफ्त देने के बड़े-बड़े वादे कर रहे है लेकिन दिल्ली में क्या हो रहा ये जानकर भी वो अंजान बने हुए है। लोगों का कहना है कि एक तरफ कोरोना में लोग काम धंधे खत्म हो जाने के चलते दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नही कर पा रहे है वहीं दूसरी तरफ बिजली-पानी के भारी भरकम बिलों ने उनकी नींद उड़ा दी है। लोगों का कहना है कि उनके एक से दो कमरे के मकान है जिनके बिल हजारों व लाखों के आये हैं। उनके पास खाने तक के पैसे नही है फिर कैसे इन हजारों व लाखों के बिलों को भर पायेंगे।
                 लोगों ने कहा कि वो बिजली बिलों को लेकर बिजली कंपनियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है और अधिकारियों से ये निवेदन कर रहे है कि ये बिल गलत है। लेकिन बिजली अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नही है और उनके बिजली कनेक्शन तक काट दिये गये हैं। लोग अपनी इस समस्या को लेकर मटियाला विधायक गुलाब सिंह से भी मिलकर अपनी परेशानी से अवगत करा रहे है लेकिन विधायक इस मामले में कुछ भी करने को तैयार नही है। जबकि बिजली अधिकारी लोगों को धमकी दे रहे है कि बिजली के कनेक्शन तभी जुड़ेंगे जब बिजली के बिल भर दिये जायेंगे। हालांकि लोग इस मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की गुहार भी लगा रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि पैसे ना होने की वजह से हम 3 से 4 महीने बिल नही भी पाये तो बिजली कंपनियों ने हमारा लाखों का बिल बना दिया और अब हम जब किस्तों में बिल भरने की बात कह रहे है तो भी कंपनियां मामने को तैयार नही है और हमारे घरों की बिजली का कनेक्शन काट दिया है। अब मटियाला विधानसभा के लोग अपने बिजली बिलों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है लेकिन फिर भी बिजली कंपनी या सरकार की तरफ से कोई सुनने को तैयार नही है।       

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox