-6 फरवरी से एक सप्ताह तक दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में चलेगा टीकाकरण अभियान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के बाद, अब जेईई और नीट की तैयारी के लिए भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थान, विद्यामंदिर क्लासेस ने भी टीकाकरण गतिविधियों में तेजी लाई है और टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
वहीं दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में 6 फरवरी से एक सप्ताह का टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य इस आयु वर्ग के बच्चों के बीच 700 खुराक को कवर करना है। विद्यामंदिर क्लासेस के सह-संस्थापक बृज मोहन ने कहा भारत सरकार के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के साथ समन्वय में वीएमसी द्वारा आसपास के बच्चों को टीका लगाने के लिए कोविड-19 पहल एक सराहनीय कदम है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि वे महामारी के बीच और उससे आगे भी सुरक्षित रहें। हम यह भी अपील करते हैं सभी नागरिकों को अभियान को तेज करने में सरकार की पहल का समर्थन करने के लिए, क्योंकि टीकाकरण ही बीमारी पर मानव जाति की जीत का एकमात्र मार्ग है। सभी टीकाकरण स्थलों पर उचित व्यवस्था की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस