अजनबियों को गले लगाकर देती है सांत्वना, बता रही कडल थेरेपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अजनबियों को गले लगाकर देती है सांत्वना, बता रही कडल थेरेपी


– क्रिस्टीना लिंक अनजान लोगों को 1 से 3 घंटे तक लगाती है गले, इस काम से कमा रही लाखों रूपये!

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- क्रिस्टीना लिंक ऐसे अजनबियों को गले लगाकर सांत्वना देती हैं, जो दुखी, डिप्रेस्ड या अकेलेपन का शिकार होते हैं। अजनबियों को गले लगाना, दुखी-परेशान लोगों को सांत्वना देना, क्या ये भी कोई प्रोफेशन हो सकता है? पहली नजर में आपका जवाब ना होगा. लेकिन ब्रिटेन की क्रिस्टीना लिंक ने इसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया है। वो इस जॉब से साल भर में लाखों रुपये कमा रही हैं। क्रिस्टीना खुद को कडल थेरेपिस्ट कहती हैं।
               ’मिरर यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी लंदन के ैजतंजवितक में रहने वालीं 30 वर्षीय क्रिस्टीना लिंक ऐसे अजनबियों को गले लगाकर सांत्वना देती हैं, जो  दुखी, डिप्रेस्ड या अकेलेपन का शिकार होते हैं। क्रिस्टीना अपने एक सेशन से ही 17 हजार रुपये तक कमा लेती हैं। वो अपने कस्टमर को सिर्फ भावनात्मक सपोर्ट देती हैं. हालांकि, लोग अक्सर उनके इस काम के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं, जबकि वैसा कुछ भी नहीं होता।
               उनकी सेवाओं में कस्टमर का हाथ पकड़ना, बालों को सहलाना और गले लगाना शामिल है। क्रिस्टीना अपने हर एक कस्टमर के साथ 1 से 3 घंटे का वक्त बिताती हैं। इस दौरान वो उन्हें मानसिक राहत और हिम्मत देने की कोशिश करती हैं। बदले में लोग उन्हें पैसे देते हैं।
              थेरेपिस्ट क्रिस्टीना कहती हैं कि इस काम के कई भावनात्मक लाभ हैं। क्रिस्टीना का बॉयफ्रेंड भी उनकी प्रोफेशनल जरूरतों को समझता है। उन्होंने इस अजीबोगरीब प्रोफेशन की शुरुआत साल 2019 में की थी। उस वक्त क्रिस्टीना की ज़िंदगी में प्यार और लगाव की कमी के साथ अकेलापन आ गया था।  
               क्रिस्टीना कहती हैं कि रिपोर्ट के अनुसार, गले लगने से लव होरमोन ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है,। जो अकेलेपन और तनाव को दूर करने का काम करता है। ऐसे में उनका ये प्रोफेशन लोगों को राहत दिलाने में मदद करता है। बकौल क्रिस्टीना “स्टडीज से पता चलता है कि आपको कम से कम 20 सेकंड गले लगाने की ज़रूरत होती है, लेकिन लोग आम तौर पर कुछ सेकंड के लिए ही गले मिलते हैं। इसलिए वे इसके पूरे प्रभाव का अनुभव नहीं कर पाते हैं।“
               क्रिस्टीना आगे कहती हैं कि “काम के दौरान मैंने बहुत से ऐसे लोगों को देखा है। जो कोरोना महामारी के कारण अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। लोग दुखी हैं और उन्हें शारीरिक आराम की आवश्यकता है। ऐसे लोगों को वो अपनी थेरेपी देती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox