केजरीवाल को सता रहा आप में दलबदल का डर, उम्मीदवारों से एफिडेविट भरवाऐं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल को सता रहा आप में दलबदल का डर, उम्मीदवारों से एफिडेविट भरवाऐं

-गोवा विधानसभा में केजरीवाल ने दल बदल रोकने के लिए आप उम्मीदवारों से कराए हलफनामे पर हस्ताक्षर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/शिव कुमार यादव/- आप के संयोजक को गोवा में दलबदल का डर अभी से सताने लगा है। जिसे देखते हुए उन्होने आप उम्मीदवारों से दलबदल न करने के हलफनामे पर हस्ताक्षर करवाये जा रहे हैं। गोवा विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के सभी 40 उम्मीदवारों ने बुधवार को हलफनामे पर हस्ताक्षर किए और वादा किया कि वे भ्रष्टाचार या दल बदल में शामिल नहीं होंगे। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गोवा की राजनीति के साथ सबसे बड़ी समस्या लगातार दल बदल की है। लोगों द्वारा हमारे उम्मीदवारों को वोट देने से पहले ही हम इस समस्या को खत्म कर देना चाहते हैं।’’ केजरीवाल के इस संबोधन के दौरान पार्टी के सभी 40 उम्मीदवार भी अपने हलफनामों के साथ मौजूद थे। गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों ने हलफनामे के माध्यम से वचन दिया है कि वे किसी भी भ्रष्ट आचरण में शामिल नहीं होंगे और (निर्वाचित होने पर विधायक के रूप में) कार्यकाल के दौरान किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि हलफनामा महत्वपूर्ण है क्योंकि आप के किसी भी उम्मीदवार द्वारा इसका उल्लंघन करना कानूनी तौर पर विश्वास का उल्लंघन होगा। केजरीवाल ने कहा कि उम्मीदवार अपने हलफनामों की फोटोकॉपी राज्य के मतदाताओं के बीच बांटेंगे। आप संयोजक ने कहा कि उनकी पार्टी गोवा में एक ईमानदार सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए दल बदल से इंकार करना सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। केजरीवाल चुनावी राज्य गोवा के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उनकी पार्टी सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox