दिल्ली में महिला से हुई हैवानियत व सामूहिक दुष्कर्म मामले में नौ महिला आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में महिला से हुई हैवानियत व सामूहिक दुष्कर्म मामले में नौ महिला आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

-पुलिस ने कहा जल्द ही और आरोपी भी होंगे पुलिस की गिरफ्त में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पूर्वी दिल्ली के शहादरा जिला के विवेक विहार थाना अंतर्गत कस्तूरबा नगर में गणतंत्र दिवस पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में पलिस ने नौ आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएंगी।

गौरतलब है कि शाहदरा जिले के कस्तूरबा नगर में गणतंत्र दिवस पर एक युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था। मामले में तीन लोगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। इसके बाद कुछ लोगों ने पीड़ित युवती के बाल काटकर, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। उसके बाद पीड़ित युवती को जमकर पीटा गया। उसे चप्पलों की माला पहना कर मोहल्ले में घुमाया. गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। .बताया जा रहा है कि कस्तूरबा नगर में सोमवार को एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृत युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाके में ही रहने वाली एक युवती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था, जिसकी वजह से युवक ने आत्महत्या की। इससे गुस्साए युवक के परिजनों ने लड़की को उसके घर से उठाकर कस्तूरबा नगर लाए., वहां युवती के पहले बाल काटे, उसके चेहरे पर कालिख पोती और चप्पल की माला पहनाकर उसे मोहल्ले में घुमाया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि इस दौरान काफी लोग मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसे छुड़ाने की कोशिश नही की। लड़की बहन ने बताया कि उसने भी वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि जब लड़की के साथ हैवानियत हो रही थी तब भी कई महिलाऐं व पुरूष मोके पर मौजूद थे लेकिन लड़की चिल्लाने व बचाने की गुहार लगाने पर भी किसी ने भी उसकी मदद नही की। पुलिस का कहना है कि ऐसे सभी आरोपियों को पुलिस पकड़ेगी।

यहां बता दें कि महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालिवाल व सीएम केजरीवाल ने इस हैवानियत पर पुलिस व सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox