महिलाओं के खिलाफ अपराधों की एक समयावधी में हो जांच पूरी- एलजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की एक समयावधी में हो जांच पूरी- एलजी

-पुलिस महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर तत्परता से कार्यवाही करे ताकि उन्हे सुरक्षित माहौल दिया जा सके

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में महिलाओं व बच्चों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की समय से जांच पूरी करने पर बल दिया।

उपराज्यपाल बैजल ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर काबू के लिए उठाए गए कदमों की स्थिति की दिल्ली पुलिस के आयुक्त राकेश अस्थाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस मौके पर उन्होने कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए सुरक्षित शहर परियोजना व नाजुक और निर्भीक जैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों की सराहना करते हैं। बैजल ने ट्वीट किया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की समय पर जांच पूरी करने और दोष सिद्धि दर बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि कानून का प्रभाव पैदा किया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox