पीएम मोदी पर हो सकता है हमला, खुफिया एजेंसियों को मिला अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी पर हो सकता है हमला, खुफिया एजेंसियों को मिला अलर्ट

-26 जनवरी को आतंकी साजिश के तहत पीएम मोदी व पांच देशों के गणमान्य मेहमानों को बनाया जा सकता है निशाना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस परः पीएम मोदी पर आतंकी हमले की खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है। अलर्ट में खुफिया एंजेसी को आतंकी संगठनों की तरफ से मोदी पर हमले का अलर्ट मिला हैं जिसमें पांच मध्य एशियाई देशों- कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की संभावना है। उन पर भी खतरे का अलर्ट मिला है। एजेंसियों को 9 पेज की एक जानकारी मिली है। नोट में उल्लेख किया गया है कि धमकी पाकिस्तान, अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र से बाहर के समूहों से आया था। नोट में यह भी जानकारी मिली है कि इन समूहों का उद्देश्य उच्च पदस्थ गणमान्य व्यक्तियों को लक्षित करना और सार्वजनिक सभाओं, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों में तोड़फोड़ करना/बाधित करना है। ड्रोन से भी हमले की कोशिश की जा सकती है। इनपुट में कहा गया है कि आतंकी धमकी के पीछे लश्कर-ए-तैयबा, द रेजिस्टेंस फोर्स, जैश-ए-मोहम्मद, हरकत-उल-मुजाहिदीन और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूह हैं। इनपुट में कहा गया है कि पाकिस्तान में स्थित खालिस्तानी समूह भी पंजाब में आतंकवाद को फिर से संगठित करने और पुनर्जीवित करने के लिए कैडरों को जुटा रहे हैं। वे पंजाब और अन्य राज्यों में लक्षित हमलों की भी योजना बनाते हैं। फरवरी 2021 में प्राप्त एक इनपुट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी समूह प्रधान मंत्री की बैठक और पर्यटन स्थलों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox