लिफ्ट लेकर हथियारों के बल पर लूटपाट व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लिफ्ट लेकर हथियारों के बल पर लूटपाट व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

-वाहन चैकिंग के दौरान झज्जर पुलिस को मिली कामयाबी -गिरफ्त में आए आरोपियों से छीनी हुई गाड़ी, तीन अवैध हथियार देशी पिस्तौल व छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- झज्जर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस टीम नाकाबन्दी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस को एक स्विफ्ट डिजायर में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी जिस पर जांच करने पर पाया गया कि उक्त गाड़ी छुछकवार क्षेत्र से छीनी गई है। पुलिस ने इस मामले में जिन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ महम (रोहतक) क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या करने व कई आपराधिक वारदातों के मामलों में वांछित बताये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों से छीनी गई स्विफ्ट डिजायर कार, 3 देशी पिस्तौल व छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है।
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में आयोजित एक प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान पकड़े गए आरोपियों के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झज्जर श्रीमती भारती डबास एचपीएस ने बताया कि 06 जनवरी 2022 की रात को थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छूछकवास क्षेत्र से विकास निवासी झोझु खुर्द से हथियारों के बल पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर एचआर 84- 2952 छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया था। गाड़ी छीनने की उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री वसीम अकरम आईपीएस द्वारा वारदात में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी छूछकवास सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा वांछित बदमाशो को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वांछित आरोपियों की धरपकड़ तथा अवैध असलाह रखने वालों को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी प्रभारी छूछकवास सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य सिपाही राकेश कुमार तथा सिपाही सुधीर कुमार की एक पुलिस टीम मुस्तैदी के साथ ड्रेन नंबर आठ पर लगाए गए नाका पर तैनात थी। कुंजियां हसनपुर रोड ड्रेन नंबर 8 के पुल पर लगाए गए नाका पर पुलिस टीम द्वारा सतर्कता से आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान दूर से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आती दिखाई दी। जिसके चालक ने सामने पुलिस टीम को देखकर अपनी गाड़ी को वापिस मोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करके संदेह जनक परिस्थितियों में वापिस मोड़ कर भागने की कोशिश करते स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सहित तीनों युवकों को काबू किया गया। गिरफ्त में आए युवकों से कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों युवकों ने गाड़ी छीनने की वारदात के संबंध में खुलासा किया। पकड़े गए युवकों की पूछताछ में चालक सीट पर बैठे आरोपी की पहचान नसीब पुत्र रामकुमार निवासी गांव मातनहेल व दो अन्य की सचिन पुत्र महेंद्र निवासी गांव नौगांवा तथा कपिल पुत्र राजकुमार निवासी गांव रेढूवास तीनों जिला झज्जर के तौर पर की गई। मौका पर तलाशी लेने पर आरोपी नसीब के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, छीनी हुई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी व मोबाइल फोन, आरोपी सचिन के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व छीनी हुई राशि में से 500 नगद तथा आरोपी कपिल के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुए। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से हथियारों के बल पर गाड़ी छीनने की उपरोक्त वारदात के अतिरिक्त महम जिला रोहतक में एक व्यक्ति की हत्या तथा मातनहेल में मारपीट की एक वारदात के संबंध में खुलासा हुआ।
एडिशनल एसपी झज्जर श्रीमती भारती डबास ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में जिन आपराधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। वह निम्न प्रकार से हैंः-

  1. गिरफ्त में आए आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 23 दिसंबर 2021 को महम क्षेत्र के गांव सैमाण में पुट्ठी रोड पर स्थित एक सिलाई की दुकान पर अशोक निवासी सैमाण की गोलियां मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय आरोपी चेहरा ढके हुए थे और वारदात के बाद फरार हो गए थे। उपरोक्त वारदात के आरोपियों को पकड़ने के लिए रोहतक पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही थी। उपरोक्त वारदात के संबंध में मुकदमा नंबर 595 दिनांक 23 दिसंबर 2021 को हत्या व अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा थाना महम जिला रोहतक में दर्ज किया गया था।
  2. गिरफ्त में आए उपरोक्त तीनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 दिसंबर 2021 को टी पॉइंट मातनहेल के पास रेहडी पर फ्रूट बेचने वाले एक व्यक्ति जय भगवान निवासी मातनहेल व उसके लड़के के साथ मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया था। हमला करने की उपरोक्त वारदात के संबंध में थाना साल्हावास में मुकदमा नंबर 384 दिनांक 15 दिसंबर 2021 को अंकित किया गया था।
  3. गिरफ्त में आए उपरोक्त तीनों आरोपी 06 जनवरी 2022 की रात को झज्जर ग्वालिसन रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से छूछकवास जाने के लिए लिफ्ट लेकर उसमें सवार हुए थे। कुछ दूरी पर चलने के बाद आरोपियों ने हथियारों के बल पर चालक को गाड़ी से जबरदस्ती नीचे उतार दिया और उससे नकदी, मोबाइल फोन व उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को छीन कर मौका से फरार हो गए थे। जिस के संबंध में थाना बेरी में मुकदमा नंबर 13 दिनांक 07 जनवरी 2022 को अंकित किया गया था।
    उन्होंने बताया कि छीनी हुई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी तथा अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को माननीय अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox