नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- कोविड-19 महामारी में कोरोना मरीजों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में लाखों जरूरतमंदों का सहारा बना द्वारका का इस्कॉन मंदिर एक बार फिर मानवता की सेवा के लिए आगे आ गया है। दिल्ली में जैसे ही मिली लॉकडाउन की शुरूआत हुई वैसे ही द्वारका इस्कॉन मंदिर ने भी गरीबों, वरिष्ठों व कोरोना मरीजों को घर पर खाना खिलानें के लिए अपनी बड़ी रसोई के द्वार खोल दिये। अब दिल्ली व एनसीआर में कोई भी इंसान भूखा नही सोयेगा।
शुक्रवार को द्वारका इस्कॉन मंदिर ने अपनी बड़ी रसोई की विधिवत शुरूआत कर दी। इस मौके पर मंदिर के उपाध्यक्ष अमोघ लीलादास ने बताया कि इस्कॉन मंदिर द्वारका ने कोविड-19 काल में दिल्ली व एनसीआर में लाखों लोगों को रोजाना भोजन कराया था। इसके लिए सरकार भी उनकी सहायता के लिए आगे आ गई थी। अब नये साल में एक बार फिर कोरोना देश में पैर पसार रहा है और दिल्ली में तो इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए मिनी लॉकडाउन अर्थात् वीक एंड कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों को विशेषकर वरिष्ठों, प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चो व कोरोना मरीजों को भोजन की कोई समस्या ना हो, उसके लिए द्वारका इस्कॉन मंदिर ने एक बार फिर अपनी बड़ी रसोई शुरू कर दी है। उन्होने बताया कि हम लोगों को उनके घरों में भोजन सप्लाई करेंगे। यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। हर जरूरतमंद को उसके घर पर भोजन दिया जायेगा। इसके लिए हमने हैल्प लाइन नंबर 9717544444 भी जारी कर दिया है। कोई भी जरूरतमंद इस नंबर पर कॉल कर भोजन मंगा सकता है। उन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम हर जरूरतमंद व भूखें को खाना खिला सकें।




More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक