
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सीबीआई ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच का जिम्मा संभाल लिया है जिसे लेकर सीबीआई ने दिल्ली में एक एफआईआर दर्ज कराई है। पूरे प्रकरण की जांच संयुक्त निदेशक विपल्व चौधरी को सौंपी गई है। उनके इस जांच दल में 20 सदस्य होगें जो प्रयागराज, हरिद्वार व दिल्ली सहित कई धार्मिक स्थलों पर जाएंगे।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि जांच दल में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज में एक टीम पहुंच गई है और उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद पोस्टमार्टम एवं सुसाइड नोट की कॉपी भी पुलिस से ले ली गई है। सीबीआई जांच इस मामले में न्यायिक हिरासत में लिए गए महंत आनंद गिरि, मंदिर के पुजारी आध्या तिवारी एवं संदीप तिवारी को हिरासत में लेकर नए सिरे से पूछताछ करेगी। हालांकि अभी तक मंहत की मौत का मामला एक रहस्य ही बना हुआ है और अनेकों सवाल है जिनका सीबीआई को जवाब ढूंढना है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!