नजफगढ़ पुलिस ने दिल्ली से तड़ी पार किये गये एक और अपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने दिल्ली से तड़ी पार किये गये एक और अपराधी को किया गिरफ्तार

-इसे भी दिसंबर 2020 में किया गया था तड़ी पार, सतर्क पुलिस ने दूसरा तड़ी पार आरोपी पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिसंबर 2020 में कोर्ट ने एक अपराधी को दिल्ली से 2 साल के लिए तड़ी पार करने के आदेश दिये थे लेकिन वह चोरी छुपे नजफगढ़ में रह रहा था जिसे नजफगढ़ पुलिस की सतर्क टीम ने गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेज दिया है। आरोपी पर पहले से स्नेचिंग, डकैती व अवैध हथियारों से संबंधित नजफगढ़ व छावला थानों में 5 मामले दर्ज है।
                      द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एक और तड़ी पार अपराधी को पकड़ा है। जिसके खिलाफ नजफगढ़ व छावला थानों में करीब 5 मामले दर्ज है। अपराध की रोकथाम में लगी नजफगढ़ पुलिस की टीम के एएसआई शैलेंद्र एवं सिपाही धरमबीर डागर ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सोमदत शर्मा उर्फ सोनू पुत्र अमृतलाल निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़, नई दिल्ली को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने दिसंबर 2020 में 2 साल के लिए दिल्ली से तड़ीपार किया था। आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox