अब भारत में रह रहे विदेशी नागरिक भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, सरकार ने की घोषणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब भारत में रह रहे विदेशी नागरिक भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, सरकार ने की घोषणा

-अभी तक देश में सिर्फ भारतीय नागरिक वैक्सीन लगवा सकते थे लेकिन अब विदेशी भी लगवा सकेंगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना से सुरक्षा देने के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है, अभी तक सिर्फ 18 साल से ऊपर के भारतीय नागरिकों को ही वैक्सीन लगवाने की इजाजत थी लेकिन अब भारत में रह रहे विदेश नागरिक भी टीका लगवा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा कर यह जानकारी दी थी।
                       भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीका लगवाने के लिए, विदेशी नागरिकों को पहचान के प्रमाण के रूप में अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद सरकार के को-विन प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण कराना होगा। एक बार पंजीकृत होने के बाद, उन्हें टीकाकरण के लिए एक स्लॉट मिलेगा।
                      स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा,  “भारत में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक रह रहे हैं, विशेष रूप से बड़े महानगरीय क्षेत्रों में। इन क्षेत्रों में, कोविड -19 के फैलने की संभावना अधिक है। ऐसी किसी भी घटना की संभावना का मुकाबला करने के लिए, यह जरूरी है कि सभी लोगों को कोरोन की वैक्सीन लगाई जाए। सरकार के मुताबिक, यह पहल विदेशी नागरिकों को कोविड से बचाने के साथ-साथ “भारत में रहने वाले लोगों को बचाने के लिए भी है, यह पहल भारतीय लोगों में वायरस फैलने की संभावनाओं“ को भी कम करेगी। भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए वायरस से समग्र सुरक्षा की दिशा में यह एक अच्छा कदम होगा।
                       यहां बता दें कि भारत का राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम जनवरी 2021 से संचालित हो रहा है। अब तक देश भर में 51 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिक टीकाकरण के पात्र हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox