केजरीवाल ने मांगा पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के लिए ‘भारत रत्न’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल ने मांगा पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के लिए ‘भारत रत्न’

-दिल्ली विधानसभी में बहुगुणा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बताई अपनी मंशा, लिखेंगे पीएम को पत्र

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिवंगत पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को दिल्ली विधानसभा में श्रद्धांजलि देते हुए उन्हे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग की। उन्होने कहा कि उनका मानना है कि बहुगुणा जी इस सम्मान के पूर्ण हकदार है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र भी लिखेंगे।
                      यहां बता दें कि जाने-माने पर्यावरणविद एवं उत्तराखंड से पूर्व उत्तर प्रदेश में ‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता बहुगुणा का 21 मई को निधन हो गया था। ‘चिपको आंदोलन’ वन संरक्षण अभियान था जो 1973 में शुरू किया गया था।
                      इस संबंध में केजरीवाल ने कहा कि वह इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया और बहुगुणा की तस्वीर का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना चेहरा थे और उनके जीवन का हर पल लोगों को प्रेरित करने वाला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox