पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी- डीसीपी मीणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी- डीसीपी मीणा

-द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने वन महोत्सव सप्ताह के दौरान पेड़ लगायों, पेड़ बचाओं का दिया नारा
NM News DCP Dwarka

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/ मानषी शर्मा/भावना शर्मा/- पयांवरण सुरक्षा को लेकर द्वारका पुलिस ने वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मेगा प्लांटेशन ड्राइव का शुभारंभ किया है। वन महोत्सव सप्ताह के दौरान द्वारका पुलिस जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्होने मीडिया के माधयम से पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का नारा भी लोगों तक पंहुचाया।
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि वनों की अंधाधुंध कटाई के चलते प्राकृतिक आपदाओं व भीषण प्रदूषण के संकट से आज पूरा देश व विश्व जूझ रहा है। आये दिन हम किसी न किसी संकट का सामना कर रहे है लेकिन फिर भी हम पर्यावरण के प्रति लापरवाह ही बने हुए है। लेकिन अब समय आ गया है जब हमें पृथ्वी पर जीवन को बचाने के लिए कारगर कदम उठाने होंगे। इसके लिए सबसे जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाये। इस संबंध में द्वारका पुलिस जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने कहा कि इन सभी समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए द्वारका पुलिस ने वृक्षारोपण करने के लिए एनजीओ और सामाजिक संगठनों के साथ करार किया है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर प्रदुषण से होने वाली दिक्कतों का सामना कर सके और दिल्ली को प्रदुषण मुक्त बना सकें।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान सभी एसएचओ और एसडीपीओ ने अपना योगदान दिया और उन्होंने करीब सभी थाना परिसरों में पौधारोपण किया। साथ ही डीसीपी श्री मीणा ने द्वारका जिले के अधिकार क्षेत्र में पुलिस उपयुक्त कार्यालय परिसर व पुलिस थानों और आसपास के क्षेत्र में फलदार व छायादार पेड़ लगाने की अपील की। साथ उन्होने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना भी है। ताकि हम अपने आसपास के वातावरण को बचा सके और पर्यावरण को शुद्ध रख सके। इस अभियान में एनजीओ व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धत्ता दोहराई। उन्होने कहा कि उनके संगठन लगातार क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य कर रहे है। इस अभियान में सहयोग देने के लिए डीसीपी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox