संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत पक्षियों के कृत्रिम घोंसलों का निशुल्क वितरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत पक्षियों के कृत्रिम घोंसलों का निशुल्क वितरण

-भारत विकास परिषद्, वीर शाखा, हिसार ने किया वितरण का आयोजन
NMNews

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत विकास परिषद् , वीर शाखा , हिसार के सदस्यों ने सैक्टर 13 के दुर्गा मंदिर पार्क में  1 जुलाई को पक्षियों के लिए 25  कृत्रिम घोंसले निशुल्क वितरित किए। शाखा अध्यक्ष डॉ सतीश वर्मा ने जैव विविधता के संरक्षण की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
                         इस मौके पर संस्था के संरक्षक महिपाल यादव ने कहा कि मूक पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था करना हमारा नैतिक दायित्व है। दाना पानी प्रकल्प के प्रांतीय संयोजक श्री मदन लाल यादव ने अनुरोध किया कि सभी सदस्य अपने घर पर पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबन्ध अवश्य करें। संस्कृति सप्ताह प्रमुख समता गर्ग ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने का निवेदन किया। प्रकल्प की सह संयोजिका श्रीमती शील देवी ने अपने हाथों से पेड़ पर घोंसला टांगकर प्रकल्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री धर्मपाल गर्ग, चंद्रभान चोपड़ा, डॉ सुमन यादव, जगत पाल शास्त्री, प्रियंका बजाज, धीरज बजाज,  आशा यादव, मंजु रानी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox