पंजाब में राज का सपना देख रही मायावती की बसपा यूपी में बिखराव पर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में राज का सपना देख रही मायावती की बसपा यूपी में बिखराव पर

-यूपी में बागी बना सकते है नई पार्टी, सिर्फ एक और विधायक की दरकार -सपा के संपर्क में भी बताये जा रहे बागी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पंजाब में राज का सपना देख रही मायावती की बहुजन समाज पार्टी में अब यूपी में बिखराव की कगार पर पंहुच गई है। बस एक और विधायक के बागी होते ही बागी गुट नया राजनीतिक दल बनाने में सफल हो जायेगा। जिसकारण अब मायावती को अपने बचे विधायकों को संभालना मुश्किल हो रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि बागी विधायक सपा के संपर्क में बने हुए है। यह भी हो सकता है कि नये दल के बाद बागी सपा में विलय कर जाये।
                      देश के कई राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। बंगाल में जहां भाजपा दरक रही है तो बिहार में एलजेपी टूट चुकी है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी भी टूट चुकी है। अब यूपी में भी विधानसभा चुनावों की दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी सियासी घमासान छिड़ गया है। राज्य में मायावती की बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा भी अब बड़ी टूट की कगार पर पहुंच चुकी है। बसपा के बागी विधायक असलम राइनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब बसपा के सभी बागी विधायक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे, जिसके नेता बसपा से निष्कासित लालजी वर्मा होंगे। गौरतलब है कि नई पार्टी बनाने के लिए 12 विधायकों की जरूरत होती है। असलम राइनी के मुताबिक, बसपा के बागी विधायकों की संख्या 11 पहुंच चुकी है। उन्होंने दावा किया कि एक और विधायक का साथ मिलते ही नए राजनीतिक दल का एलान कर दिया जाएगा।
                     गौरतलब है कि बसपा के बागी विधायकों ने मंगलवार (15 जून) सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। हालांकि, सिर्फ छह बागी विधायक ही अखिलेश से मिलने गए थे। इनमें भिनगा-श्रावस्ती से विधायक असलम राइनी, प्रतापपुर-इलाहाबाद से विधायक मुजतबा सिद्दीकी, हांडिया-प्रयागराज से विधायक हाकिम लाल बिंद, सिधौली-सीतापुर से विधायक हरगोविंद भार्गव, ढोलाना-हापुड़ से विधायक असलम अली चैधरी और मुंगरा बादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल शामिल थे। इस मुलाकात के बाद बसपा विधायकों के सपा में जाने की अटकलें तेज हो गईं।
                      जानकारी के मुताबिक, मायावती ने अपने दो विधायकों राम अचल राजभर और लालजी वर्मा को कुछ दिन पहले पार्टी से निष्कासित किया था। उन पर पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप था। इसके बाद बागी विधायकों की गतिविधियां अचानक काफी तेज हो गईं। दरअसल, दोनों बागी विधायकों के निष्कासन के बाद बसपा में इस्तीफों का दौर भी तेज हो गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox