नजफगढ़ में अवैध कालोनियों में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में अवैध कालोनियों में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

- दिचाऊं कला गांव की जमीन पर कटी सैनिक एंक्लेव, सुर्याकुंज व काली प्याऊ दिचाऊं रोड़ स्थित अवैध कालोनियों में प्रशासन ने तोड़फोड़ की - कालोनियों में रहने वालों ने जताया विरोध, प्रषासन पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुधवार को एसडीएम नजफगढ़ के नेतृत्व में नजफगढ़ क्षेत्र में अवैध कालोनियों मंे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्यवाही की। इस तोड़फोड़ का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच प्रषासनिक अधिकारियों ने तोड़फोड़ की कार्यवाही को निरंतर जारी रखा। हालांकि लोगों ने रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों पर मकान छोड़ने की एवज में पैसे मांगने के आरोप भी लगाये और इस कार्यवाही को भेदभावपूर्ण बताया।
                       यहां बता दें कि नजफगढ़ विधानसभा में दो साल के दौरान करीब 100 से ज्यादा अवैध कालोनियां भू-माफियाओं द्वारा प्राासन के साथ मिली भगत कर बसाई है। जिनमें काफी संख्या में अवैध मकान भी बन चुके हैं। लेकिन रेवेन्यू विभाग ने सिर्फ 29 कालोनियों के खिलाफ ही डेमोलेशन के नोटिस भेजे हैं। लोग इसी को आधार बनाकर प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि जिन कालोनियों से रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों को पैसा नही मिला है अधिकारी सिर्फ उन्ही कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्यवाही कर रहे है। वर्ना ऐसी अनेकों कालोनियांे जिनमें अभी भी मकान बन रहे है। उन्होने कहा कि पुलिस, निगम व रेवेन्यू अधिकारियों का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नही है। इसमें पार्षद व विधायक भी अपना हिस्सा लेकर ही कालोनी कटने देते है।
                    हालांकि एसडीएम विनय कौशिक ने बताया कि रेवेन्यू विभाग के अधिकारी पहले कालोनियों को चिंहित करते है फिर लोगों को अवैध कालोनियों में मकान ना बनाने के लिए कहते है तथा इसके बाद किसान व प्रापर्टी डीलर को भी नोटिस दिये जाते हैं। लेकिन लोग मानते नही है और जब मकान टूटते हैं तो आरोप लगाते है। जबकि सबसे पहले गलत काम वही करते हैं। उन्होने कहा कि प्रशासन ने नजफगढ़ विधानसभा में सभी अवैध कालोनियों को चिंहित कर उनके नोटिस जारी कर दिये है। एक के बाद एक सभी कालोनियों में तोड़फोड़ की जायेगी। हालांकि प्रशासन की आज की कार्यवाही पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कहा कि यह अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्यवाही नही है बल्कि सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है ताकि अवैध निर्माण में भूमाफियाओं को आगे कोई परेशानी न हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox