डीसीपी द्वारका ने किया कोविड-19 को लेकर निर्माणाधीन साइटों का औचक निरिक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीसीपी द्वारका ने किया कोविड-19 को लेकर निर्माणाधीन साइटों का औचक निरिक्षण

-मजदूरों को बांटे मास्क, कर्मचारियों व प्रबंधकों को दिये व्यवस्थित सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले एक महीने से चल रहे कोरोना लाॅकडाउन को हालांकि दिल्ली सरकार ने 7 जून तक बढ़ा दिया है लेकिन इसी बीच 31 मई से सरकार ने निर्माण कार्यों से जुड़ी इकाईयों को कुछ राहत दी है जिसके तहत सोमवार को डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने द्वारका के सेक्टर-22 व 25 में निर्माणाधीन साइटों का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान डीसीपी ने मजदूरों व कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर किये गये प्रबंधों का भी जायजा लिया।
                       इस संबंध में डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा अनलाॅक डाउन के पहले फेज में निर्माण साईटों के खोलने को लेकर सुरक्षा कारणों के तहत यह दौरा किया गया है। इसमें निर्माण साइटों पर जाकर यह सुनिश्चित करना है कि वहां कोविड-19 के नियमों का पालन हो रहा है या नही। साइटों पर मजदूरों व कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर दिये गये है या नही तथा प्रबंधकों ने कोविड-19 से बचाव के पूरे मानदंड अपनाये है या नही। इस मौके पर द्वारका जिला पुलिस ने डीसीपी के नेतृत्व में निर्माण साइटों का निरिक्षण किया। वहीं डीसीपी द्वारका ने मजदूरों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे तथा उनसे सर्जिकल मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाये रखने तथा हाथ सैनिटाइज करने की अपील की। इस मौके पर मजदूरों व कर्मचारियों ने डीसीपी से काम पर आने में आने वाली बाधाओं के लिए पास जारी करने की अपील की। डीसीपी ने कहा नियमानुसार इसमें आॅनलाइन फार्म भरना होता है तभी इसकी इजाजत मिलती है लेकिन हम देखेंगे की हम मजदूरों की कैसे मदद कर सकते हें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox