देश में कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों पर भारी पड़ा मौतों का आंकड़ा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों पर भारी पड़ा मौतों का आंकड़ा,

-देश में 24 घंटे में कोरोना से अब तक की सबसे ज्यादा मौत, संक्रमण के मामले लगातार चैथे दिन रहे 3 लाख से कम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का तांडव जारी है और महामारी की वजह से हर दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद देश में कोरोना के आंकड़ों में सुधार होता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2.67 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। लेकिन फिर भी देश में कोरोना से होने वाली मौतों के मामलों में कोई सुधार नही हुआ है और पिछले 24 घंटे में देश में अब तक की सबसे ज्यादा 4529 मौतों के मामले सामने आये है जिसकारण बार-बार यही सवाल मन उठ रहा है कि क्या देश में कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों पर मौतों का आंकड़ा भारी पड़ रहा है। लोग सरकार से इस बात का जवाब जानने की कोशिश कर रहे हैं।  
                  भारत में कोविड-19 से होने वाली मौत के आंकड़ों में रोजाना बढ़ोतरी जारी है और पिछले 24 घंटे में 4529 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जो महामारी की शुरुआत से लेकर सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 18 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में 24 घंटे में 4329 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 12 मई को 4205 मरीजों ने अपनी जान गंवाई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox