बुजुर्ग महिला को गोदी में उठा वैक्सीन लगवाने पंहुचा सिपाही, डीसीपी नाॅर्थ ने किया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुजुर्ग महिला को गोदी में उठा वैक्सीन लगवाने पंहुचा सिपाही, डीसीपी नाॅर्थ ने किया सम्मानित

-कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिकों की मदद व सेवा में आगे आ रही दिल्ली पुलिस, लोग कर रहे सिपाही के कार्य की तारीफ

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैसे तो दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी सख्ती वह कड़ाई का प्रयोग करती दिखाई देती है लेकिन कोरोना काल में दिल्ली पुलिस का दयालुता व सेवा भाव का चेहरा भी सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस जहां जरूरतमंदों की खुले दिल से सेवा कर रही है वहीं कुछ जगहों पर लोगों को पुलिस भोजन भी वितरित कर रही है। इसके साथ ही पुलिस महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सेवा में भी पूरी निष्ठा के साथ लगी हुई ताकि उन्हे कोई परेशानी न हो। इसी कड़ी में बता दें कि सोमवार को कश्मीरी गेट थाना के अंतर्गत सिपाही कुलदीप सिंह ने एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला सैला डिसूजा को उसके घर के सेकंड फ्लोर से गोदी में उठाकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया और फिर वापिस में घर छोड़कर अपनी सच्ची सेवा का परिचय दिया। सिपाही का यह कार्य पूरी दिल्ली मंे चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे है।
                      डीसीपी नाॅर्थ अंटो अलफोंस ने बताया कि कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन के सिपाही कुलदीप सिंह ने मोरी गेट में रहने वाली 82 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सैला डिसूजा को उनकी इच्छा पर घर से ले जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाई और फिर उन्हें से कुशल घर में छोड़ने का काम किया तथा उन्हे जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया। सिपाही के इस जिम्मेदारी भरे कार्य की स्वयं डीसीपी ने प्रशंसा की है और सिपाही कुलदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है ताकि और पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिल सके। यहां बता दें कि सैला डिसुजा रिटायर टीचर है और मोरी गेट में मेन रोड़ पर स्थित अपने मकान में दुसरे माले में रहती हैं। उनके पास एक महिला सेवादार रहती है जो उनका काम करती है। डीसीपी के अदेशानुसार सभी थानो में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी विशेष ध्यान देंगे का पालन करते हुए कुलदीप रोजाना सैला डिसुजा का हालचाल जानने जाता था। सोमवार को डिसुजा ने कुलदीप से वैक्सीन लगवाने की इच्छा जाहिर की तो कुलदीप ने तुरंत कश्मीरी गेट थाना एसएचओ धर्मेन्द्र कुमार को इसकी सूचना दी और निर्देश मिलते ही बुजुर्ग महिला को गोदी में उठाकर आसिफ अली अस्पताल के वैक्सीनेशन सैंटर पर लेकर गया और वहां वैक्सीन लगवाकर वापिस घर छोड़कर गया तथा साथ ही कुछ दवाईयां व सामान भी देकर गया। सिपाही कुलदीप के इस कार्य की लोग काफी प्रशंसा कर रहे है जिसे देखते हुए डीसीपी श्री अलफोंस ने भी उसे सम्मानित किया हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox